फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   loot in film producer house at dehradun

फिल्म प्रोड्यूसर के घर में चोरी, बदमाशों ने लाखों का सामान किया पार

Mon, 22 Aug 2016 01:29 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 22 Aug 2016 01:29 PM IST
विज्ञापन
loot in film producer house at dehradun
Loot - फोटो : demo pic

पटेलनगर के दून एनक्लेव स्थित फिल्म प्रोड्यूसर के बंद घर से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। 17 अगस्त को बाहर गया परिवार जब रविवार को लौटा तो चोरी का पता चला।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर हर बार की तरह रटारटाया जवाब दिया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा। चोरी की बात करें तो पटेलनगर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह चौथी वारदात है। जबकि पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा करने में सफल नहीं हुई है।
विज्ञापन


फिल्म प्रोड्यूसर व बिल्डर जय प्रकाश तिवारी 17 को परिवार के साथ उत्तरकाशी गए थे। रविवार रात करीब आठ बजे जब वह घर पहुंचे तो मेन गेट का ताला टूटा पड़ा था। यह देखकर उनके होश उड़ गए, भागकर भीतर पहुंचे तो पहले तथा दूसरी मंजिल का सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

loot in film producer house at dehradun
loot, salesman house - फोटो : amar ujala

फौरन उन्होंने चोरी की सूचना पटेलनगर कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मालूम चला कि चोर घर के हर कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़ ले गए हैं। हालांकि अभी तक रकम का खुलासा नहीं हुआ है पर अंदेशा लाखों की चोरी का है। बताया जा रहा है कि कई लाख रुपये के जेवर, नगदी और लेपटाप के साथ डेढ़ लाख रुपये की कीमती घड़ी भी चोर अपने साथ ले गए।

बता दें कि पटेलनगर क्षेत्र आईएसबीटी में दो दिन पूर्व एक दुकान से दो लाख रुपये की चोरी हुई थी। जिसमें पुलिस पहले तो केस दर्ज करने में आनाकानी करती रही। बाद में पुलिस ने दबाव में केस दर्ज किया। ठीक इसी तरह भंडारी बाग क्षेत्र में एक मकान में तीन लाख रुपये के जेवरात चोरी हुए।

उसी क्षेत्र में गली नंबर दो में भी एक घर में चोरी हुई थी, जिसे पुलिस पचा गई। इधर, चोरी की एक भी वारदात का खुलासा नहीं होने और आए दिन क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed