{"_id":"bcfdaa77edbfaa026051655d20661662","slug":"loot-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में जाना पड़ा महंगा, लुट गए लाखों","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में जाना पड़ा महंगा, लुट गए लाखों
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 25 Aug 2014 02:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने देहरादून के कारगी ग्रांट में बंद घर के ताले तोड़कर नकदी-गहने समेत करीब पांच लाख रुपए का माल साफ कर दिया।
विज्ञापन
पड़ोस के ही दो युवकों की तलाश
शक के आधार पर पुलिस ने पड़ोस के ही दो युवकों की तलाश शुरू कर दी है। कारगीग्रांट निवासी मोहम्मद इनाम परिवार के साथ एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने हरिद्वार गए थे। इनाम के मुताबिक वे शनिवार शाम करीब पांच बजे घर में ताला लगाकर रवाना हुए थे।
रविवार सुबह लौटे तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। लॉकर टूट हुआ था और नकदी-गहने गायब थे। सूचना पर पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के साथ जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
इनाम ने बताया कि घर से 80 हजार रुपए नकद, गहने समेत करीब पांच लाख रुपए का सामान चोरी हुआ है। इंस्पेक्टर पटेलनगर पंकज गैरोला ने बताया कि इस मामले में पड़ोस में रहने वाले दो युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
डकैती के बाद जंगल में छोड़ी कार
देहरादून के ही मोथरोवाला में व्यापारी के घर से लूटी गई कार को बदमाश दूधली के जंगलों में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया, लेकिन बदमाशों के बारे में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पुलिस को वारदात में बिजनौर के गैंग का हाथ होने का शक है। एक टीम को बिजनौर की तरफ रवाना किया गया है। शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे छह नकाबपोश बदमाश मोथरोवाला निवासी कंप्यूटर पार्ट्स सप्लायर राजीव चौहान के घर में घुस गए थे।
नगदी, गहने लूटने के बाद बदमाश राजीव चौहान की हुंडई आई-10 कार लेकर फरार हो गए थे। पुलिस का कहना है कि दूधली में कार मिलने से साफ है कि इस वारदात में सहारनपुर या मुजफ्फरनगर जिले के बदमाश शामिल नहीं हैं।
क्योंकि, इन जिलों के बदमाश भागने के लिए इस रास्ते का प्रयोग नहीं करते। अब पुलिस की नजर बिजनौर पर है। एसपी सिटी अजय सिंह ने बताया कि बिजनौर में पिछले कुछ समय से हुई डकैतियों का भी अध्ययन किया जा रहा है।