फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot from pnb bank manager

विकासनगरः दिनदहाड़े बैंक मैनेजर से 18 लाख की लूट

Fri, 27 May 2016 06:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 27 May 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
loot from pnb bank manager
लूट - फोटो : demo pic

देहरादून जिले के विकासनगर में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर से 18 लाख रूपए की लूट को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने टिहरी जिले के कैंपटी फॉल के निकट तमंचे के बल पर नौगांव उत्तरकाशी स्थित पीएनबी बैंक की शाखा के प्रबंधक और कर्मी ने 18 लाख रुपये लूट लिए।

विज्ञापन


बदमाश दोनों को विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के ढालीपुर इंटेक के समीप छोड़ कर फरार हो गए। लूटी गई रकम को बैंक के ऐस्लेहॉल देहरादून स्थित करेंसी चेस्ट में जाम किया जाना था। लूट की इस वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। एसएसपी देहरादून डॉ. सदानंद दाते, एसपी सिटी अजय सिंह और एसपी देहात टीडी बेला ने कोतवाली विकासनगर पहुंच कर बैंक कर्मियों से पूछताछ की।
विज्ञापन


उन्होंने वारदात स्थल का भी मुआयना किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैंक प्रबंधक वेदप्रकाश शर्मा कैश को जमा कराने के लिए कार से देहरादून के लिए रवाना हुए। उनके साथ दफ्तरी विशाल भी था। वहीं कार चला रहा था। सुबह करीब 9.30 बजे दोनों नौगांव से रवाना हुए। नैनबाग से दोनों वाया मसूरी के लिए कैंपटी फॉल वाली रोड पर चलने लगे। करीब तीन किमी आगे उनकी कार को एक सैंट्रो कार ने ओवरटेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से तीन बदमाश उतरे और तमंचे के बल पर दोनों कर्मचारियों को काबू में कर लिया। एक बदशाम कार चलाने लगा, जबकि दो पीछे बैठ गए। इस दौरान प्रबंधक आगे की सीट पर थे, जबकि साथी कर्मचारी को बदमाशों ने पीछे की सीट में अपने साथ बैठा लिया।

दोनों को आवाज करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्हें डराने के लिए बदमाशों ने कार से बाहर हवा में भी फायर झौंका। करीब पौने 12 बजे के आसपास बदमाश दोनों को ढालीपुर इंटेक के समीप छोड़ कर फरार हो गए। फरार होने से पहले दोनों ने बैंक कर्मियों की मोबाइल की बैटरी और कार की चॉबी भी निकाल ली।


इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तीन बदमाशों के अलावा एक अन्य बदमाश कार से आगे चल रहा था। इसी कार से सभी बदमाश कैश लूट कर फरार हुए। वहां से गुजर रहे राहगीर के मोबाइल के जरिए प्रबंधन ने घटना की जानकारी 100 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने बॉर्डर सील करने के साथ ही सघन चेकिंग अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed