घर के पास पानी लेने पहुंची विवाहिता, दो युवक मुंह बंद करके करने लगे जबरदस्ती
रात के वक्त घर के पास लगे हैंडपंप पर पानी भरने आई थी विवाहिता। तभी पीछे से दो युवकों ने उसका मुंह बंद कर दिया और जबरदस्ती करने लगे। जानिए ऐसे में महिला ने क्या किया...
कोतवाली रुड़की अंतर्गत एक गांव निवासी एक ग्रामीण के घर के बाहर हैंडपंप लगा हुआ है। मंगलवार रात महिला हैंडपंप से पानी लेने के लिए गई थी।
उसके समय दो युवकों ने महिला का मुंह बंद करके उसे जबरन अपने साथ ले जाने लगे, लेकिन विवाहिता ने युवकों का जमकर विरोध किया और जैसे-तैसे युवकों का हाथ मुंह से हटवाकर शोर मचा दिया।
महिला के छूटने पर युवकों ने की ये हरकत
इस पर दोनों युवकों ने महिला को छोड़ तो दिया, लेकिन उसके कान के कुंडल और चेन लूटकर भाग गए। शोर सुनकर परिजन बाहर आए। पीड़िता ने पूरी बात परिजनों को बताई।
परिजन और अन्य ग्रामीणों ने मिलकर युवकों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़िता और उसके परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस इस मामले में संदिग्ध मान रही है।