{"_id":"5afbfa7d4f1c1b894c8b513e","slug":"loot-attempt-in-hdfc-bank-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"HDFC बैंक में रुपए जमा करने आए आढ़ती से लूट का प्रयास, फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
HDFC बैंक में रुपए जमा करने आए आढ़ती से लूट का प्रयास, फायरिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
Updated Wed, 16 May 2018 03:01 PM IST
विज्ञापन
HDFC bank rudrapur
- फोटो : amar ujala
रुद्रपुर में एचडीएफसी बैंक में रुपए जमा कराने आए आढ़ती से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। इतना ही नहीं शोर मचाने पर बदमाशों ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
बुधवार को नैनीताल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक मैं रुपए जमा करने आए गल्ला मंडी निवासी आढ़ती शगुन भुड्डी से तीन बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास किया। शगुन के शोर मचाने पर बदमाशों ने शगुन पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
गोली नकदी भरे बैग में लगने से शगुन बच गया और बदमाश मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आक्रोशित ब्यापारियों ने बैंक पहुचकर प्रदर्शन किया। पुलिस से भी व्यापारियों की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस बैंक की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बैंक का सुरक्षा गार्ड भी मौके से फरार था।