{"_id":"aa8db997e33689dbcb5948c8bcb94d79","slug":"lady-teacher-locked-in-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका को स्कूल में बुलाकर कमरे में किया बंद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका को स्कूल में बुलाकर कमरे में किया बंद
अमर उजाला, पथरी (हरिद्वार)
Updated Sat, 19 Jul 2014 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के पथरी में अवकाश के दिन महिला शिक्षिका को काम निपटाने के लिए स्कूल बुलाया और फिर उसे कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना जैसे ही शिक्षिका के परिजनों को मिली उन्होंने स्कूल में जाकर हंगामा काटा और पुलिस को बुलाया। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
छुट्टी के दिन बुलाया
पथरी थानाक्षेत्र के गांव शाहपुर शीतला खेड़ा में एक पब्लिक स्कूल है। शुक्रवार को कांवड़ यात्रा के चलते हुए स्कूल में छुट्टी थी, लेकिन स्कूल की प्रधानाचार्य ने एक शिक्षिका को कार्यालय का काम निपटाने को बुला लिया।
शिक्षिका अंदर के किसी रुम में थी और जब वह बाहर जाने को निकलने लगी तो गेट बंद था। शिक्षिका अंदर बंद होने पर डर गई और फोन कर अपने परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन
परिजनों ने किया हंगामा
सूचना मिलते ही शिक्षिका के परिजन मौके पर पहुंच गए, इतने में शिक्षिका के अंदर होने की सूचना पर स्कूल का गेट खोल दिया गया। शिक्षिका के परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते हुए पथरी थाना पुलिस को सूचना दी और फेरुपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि शिक्षिका की ओर से तहरीर आयी है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।