फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapping in haldwani.

लाडली गैंगरेप के बाद फिर बच्चे के अपहरण का प्रयास

Mon, 01 Dec 2014 03:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 01 Dec 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
kidnapping in haldwani.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। लाडली हत्याकांड को पुलिस अभी ठीक से सुलझा भी नहीं पाई कि शनिवार शाम तीन लोगों ने एक बच्चे को अगवा करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


बच्चे के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। मुखानी चौक के पास हुई इस घटना से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं और उन्होंने शाम के बाद अपने बच्चों का घर से निकलना बंद करा दिया है।
विज्ञापन


बहेड़ी निवासी नानकचंद का बेटा राजवीर (10) शनिवार दोपहर मुखानी सुनार गली निवासी अपने चाचा डालचंद के यहां पहुंचा। शनिवार रात ही करीब आठ बजे वह घर से मुखानी चौराहे की ओर समोसे लेने जा रहा था। पास में ही एक बारात आई थी जिसकी वजह से वहां काफी भीड़ थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ली आसपास ‌की तलाशी

kidnapping in haldwani.

जैसे ही राजवीर कुछ दूर पहुंचा तो तीन लोग उसे जबरन उठाकर अपने साथ ले जाने लगे। उसने किसी तरह खुद को छुड़ाया और चौराहे की ओर भागा। तीनों आरोपी उसके पीछे भागे। बच्चे ने शोर मचाया तो बाइक पर सवार दो लोगों ने राजवीर को बचाया।

इस पर आरोपी वहां से भाग निकले। बाइक सवार बुरी तरह सहमे राजवीर को घर लाए। उसने अपने चाचा डालचंद को सारी बात बताई। डालचंद तुरंत मुखानी चौकी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर गई और आसपास तलाश की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

लाडली हत्याकांड के आरोपियों के ब्लड सैंपल लिए
लाडली की गैंगरेप के बाद हत्या के तीनों आरोपियों के रविवार शाम नैनीताल जेल में ब्लड सैंपल लिए गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम ने भारी सुरक्षा और अधिकारियों की मौजूदगी में कोर्ट के आदेश पर अख्तर अली, प्रेमपाल और जूनियर मसीह के ब्लड सैंपल लेकर सुरक्षित रख लिया है।

आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी

kidnapping in haldwani.

सोमवार को कोर्ट के आदेश के बाद तीनों सैंपल डीएनए जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे जाएंगे। वहीं इस मामले में आरोपियों से घटना की पूरी जानकारी लेने के लिए उन्हें पुलिस रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपियों से घटना को लेकर अच्छी तरह पूछताछ नहीं हो पाई, जिससे लाडली को उठाने से लेकर मुख्य आरोपी के फरार होने तक की सारी कड़ियां जोड़ी जा सकें।

सूत्रों का कहना है कि तीनों ने चरस और शराब पीने के बाद लाडली को उठाया। फिर तीनों उसे नदी से होते हुए घटनास्थल तक ले गए। वहां रेप करने के बाद वे नशे में ही वापस आ गए। उन्हें इस बात का भी ध्यान नहीं रहा कि वह जिंदा रहेगी या मर जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed