फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   kidnapping and rape in rudrapur.

मासूम संग दरिंदगी कर अंजान शहर में लावारिस छोड़ा

Sun, 18 Jan 2015 12:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sun, 18 Jan 2015 12:57 PM IST
विज्ञापन
kidnapping and rape in rudrapur.

बीते साल दिसंबर में उत्तराखंड में रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप से लापता छात्रा के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने छात्रा को अगवा कर उससे दुराचार किया था।

विज्ञापन


मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के बताए अनुसार लापता छात्रा की दिल्ली में तलाश को पुलिस दल वहां के लिए रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक 10 दिसंबर 2014 को ट्रांजिट कैंप निवासी छात्रा लापता होने की तहरीर मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

जांच में पता चला कि छात्रा को रंपुरा निवासी विनोद गुप्ता, यूपी के जिला रामपुर, शाहबाद निवासी शानू और अलीन अगवा कर ले गए। पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी कि शनिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर तीनों युवकों को रामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान हुई पूछताछ में तीनों ने कबूल किया कि वे लोग उसे अगवा कर ले गए थे। तीन-चार दिन रुद्रपुर में रखने के बाद वे लोग छात्रा को रामपुर ले गए। जहां उससे दुराचार करने के बाद उन्होंने उसे दिल्ली छोड़ दिया।

छात्रा की तलाश में दिल्ली भेजी पुलिस टीम

kidnapping and rape in rudrapur.

एएसपी टीडी वैला ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376, 368ए व 366ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही तीनों युवकों के बताए अनुसार छात्रा की तलाश में दिल्ली के लिए पुलिस टीम भेजी जा रही है।

रेप का आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में युवती से दुष्कर्म कर फरार ट्रक चालक कुंवर बहादुर गोस्वामी, निवासी गांव जरीयाखता, कटरा बाजार गोंडा (यूपी) को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को हरिद्वार लेकर आ रही है।

शुक्रवार को पुल जटवाड़ा के पास मां के साथ रह रही मूक-बधिर युवती के साथ रेप का मामला सामने आया था। गांव के लोग मां बेटी को लेकर थाने पहुंचे थे।

चलने फिरने व बोलने में अक्षम युवती ने इशारों से पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी। इसके बाद हरिद्वार पुलिस की टीम आरोपी की धरपकड़ के लिए गोंडा गई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने वेस्ट यूपी से दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed