किशोरी से रेप कर बनाया एमएमएस, व्हाटसऐप पर डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक किशोरी को सरेराह अगवा करने के बाद आरोपियों ने उसके साथ जो भी किया वह बेहद ही शर्मनाक है।
दुराचार के बाद किशोरी का एमएमएस बनाया और आरोपियों द्वारा उसे व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया। किडनैपिंग, रेप, एमएमएस बनाने और इस क्लीपिंग को वायरल करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला 26 जुलाई है।
एसपी रोशन लाल शर्मा ने बताया कि 26 जुलाई को ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रही किशोरी को डीडीहाट में नाई की दुकान चलाने वाले शमशाद उर्फ शंभू और उसके साथी मो. अनस ने अगवा कर गाड़ी में बैठा लिया और उसे पिथौरागढ़ की तरफ ले गए।
नैनीपातल में जब गाड़ी रुकी तो वहां ठेकेदार उमेश जोशी को संदेह हुआ तो उसने युवकों से गाड़ी की चाबी छीन ली और दोनों युवकों को गाड़ी से उतार दिया। इसके बाद वह किशोरी को उसी गाड़ी में बैठाकर एक होटल में ले गया जहां उसने किशोरी के साथ दुराचार किया और अश्लील क्लीपिंग बना ली।
व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया MMS
यह क्लीपिंग उसी होटल में काम करने वाले कर्मचारी कैलाश सिंह मेहता के हाथ लग गई। उसने इसे व्हाट्स एप पर वायरल कर दिया।
किशोरी की मां ने 26 जुलाई की शाम को ही डीडीहाट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद एसपी ने मामले की तहकीकात के लिए थाना प्रभारी ध्यान सिंह और उपनिरीक्षक विजया के नेतृत्व में दो टीमें गठित कीं।
रविवार को पुलिस ने किशोरी को गाड़ी में बैठाकर भगाने वाले शमशाद उर्फ शंभू, मो. अनस, ठेकेदार उमेश जोशी एवं होटल के कर्मचारी कैलाश सिंह मेहता को धारा 363, 366, 376, 506 और आईटी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी ने बताया कि जो क्लीपिंग तैयार की गई है, उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही इस मामले के पीछे जुड़े अन्य तथ्यों की भी छानबीन की जा रही है जिस गाड़ी से किशोरी को ले जाया गया था उसे सीज कर दिया गया है।