फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jp joshi sex scandal reetu kandiyal arrest

जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में रितु सहित तीन को जेल

Sun, 15 Dec 2013 07:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Dec 2013 07:28 PM IST
विज्ञापन
jp joshi sex scandal reetu kandiyal arrest

जेपी जोशी यौन शोषण प्रकरण में यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रितु कंडियाल, ब्लैकमेलिंग के आरोपी टीवी चैनल के रिपोर्टर साईनी मेक खान एवं प्रॉपर्टी डीलर व कथित रिपोर्टर अमित गर्ग को अदालत ने नौ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेत्री की जमानत पर सोमवार को सुनवाई होगी। पुलिस ने कांग्रेस नेत्री को सवा तीन बजे न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय रिंकी साहनी की अदालत में पेश किया। अदालत में बचाव पक्ष ने कहा कि रितु पर पुलिस ने जो धाराएं लगाई हैं वे बनती ही नही।
विज्ञापन


गलत धाराओं के तहत मुकदमा
रितु कांग्रेस की नेत्री है यदि उसने किसी महिला की अपर सचिव से मुलाकात कराई है तो 376 सपठित धारा 109 उस पर नहीं बनती। पुलिस ने गलत धाराओं के तहत उस पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव पक्ष के अधिवक्ता एमएस पंत व संजय कुकरेती ने कहा कि पीड़िता ने रितु पर केवल यह आरोप लगाया है कि उसने तीन साल पहले उसे अपर सचिव से मिलवाया। अभियोजन की ओर से इसका विरोध किया गया।

शासकीय अधिवक्ता ने कहा कि पीड़िता को नौकरी का झांसा दिया गया। रितु ने पीड़िता को कहा कि उसे अपर सचिव को खुश करना होगा। उधर ब्लैकमेलिंग के आरोपी साईनी मेक खान और पॉपर्टी डीलर अमित गर्ग की ओर से अदालत में कोई बहस नहीं हुई।


कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिस ने कांग्रेस नेत्री रितु पर 376 सपठित 109 एवं 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जबकि अन्य दोनो आरोपियों पर ब्लैकमेलिंग, आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed