{"_id":"625bbad808983070ea06a94ba10c588d","slug":"jail-police-kotdawr-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर इरादतन हत्यारोपी को पांच साल की कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैर इरादतन हत्यारोपी को पांच साल की कारावास
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 19 Dec 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमा पांडे की अदालत ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी नेपाली नागरिक को दोष सिद्ध होने पर पांच साल के कारावास और तीन हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मारपीट के मामले में उसे अलग से एक साल की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन
दो माह का अतिरिक्त कारावास
अर्थदंड न अदा करने पर अभियुक्त को दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी।24 जून, 2013 को रमेश बहादुर ने स्थानीय थाने में एक तहरीर दी। जिसमें उसके साथी कपूर बहादुर और कोमल बहादुर के बीच किसी बात को लेकर मारपीट और झगड़ा होने की बात कही गई है। बताया गया कि मस्जिद वाली गली में नेपालियों का एक डेरा है, जहां कपूर बहादुर खाना बनाता है।
विज्ञापन
दाल से भरा कनस्तर फेंका
कपूर बहादुर ने कोमल के सिर पर दाल से भरा कनस्तर फेंक दिया। जिसमें वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन की और कपूर बहादुर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में हुई सुनवाई में कोर्ट ने बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनी।
विज्ञापन
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नसीम अहमद बेग ने बताया कि न्यायालय ने वादी और अन्य गवाहों के बयान के आधार पर अभियुक्त को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई है।