{"_id":"040a3c77bebab868cca6bed61f43e0f3","slug":"jail-in-molestation-case-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को भगाने पर मिली पांच साल की जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग को भगाने पर मिली पांच साल की जेल
अमर उजाला, गोपेश्वर
Updated Thu, 10 Jul 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के गोपेश्वर में नाबालिग को भगाने के आरोप में एक युवक को पांच साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। जिला जज ने बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन
मामला जनवरी 2013 का है। पीड़िता के पिता ने 23 जनवरी को पटवारी चौकी बैनोली में पुरसाड़ी निवासी अरविंद पर 19 जनवरी को उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन
कोर्ट ने पाया दोषी
राजस्व पुलिस की ओर से खोजबीन के बाद युवती को 25 जनवरी को आरोपी अरविंद के साथ बरामद किया गया। इस पर राजस्व उप निरीक्षक ने युवक पर नाबालिग का अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज कर आरोप पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जिला जज यूएस नबियाल ने आरोपी को दोषी पाते हुए पांच साल का कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।
राजस्व पुलिस की ओर से अधिवक्ता कुलदीप बर्त्वाल ने मामले की पैरवी की।