पाक बॉर्डर से उत्तराखंड में लाए जा रहे अवैध हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर से उत्तराखंड में असलहों का आना जारी है। बॉर्डर पर स्थित दर्रा और रामपुर में बने अवैध असलहे धड़ल्ले से हल्द्वानी आ रहे हैं।
बदमाश हृदयेश कुमार से काठगोदाम पुलिस ने 18 मई को जो पिस्टल बरामद की वह दर्रा मेड है जिसे उसने रामपुर से खरीदा था।
हृदयेश ने 30 अप्रैल को दमुवाढूंगा में भीमताल के बिल्डर और उसके दोस्त पर इसी पिस्टल से फायर किया था।
जांच में सामने आया हथियारों का सच
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दर्रा और रामपुर से यहां हथियार लाए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल अपराधों में हो रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हल्द्वानी में बदमाश इसी तरह के हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जबकि यहां से बाहर भी इनकी सप्लाई की जा रही है।
हृदयेश कुमार, लकी कमांडो और कुछ अन्य बदमाशों ने इसी तरह कुछ असलहे खरीदे थे।
कुछ असलहे नेपाल बॉर्डर से भी लाए जा रहे हैं। एसओ काठगोदाम संजय पांडे ने बताया कि हृदयेश के पास मिला .32 बोर के पिस्टल में मेड इन यूएसए लिखा है, जो उसने रामपुर से खरीदा था।
5 से 35 हजार तक में मिल जाते हैं ये हथियार
पुलिस के अनुसार दर्रे और रामपुर में बने असलहे आसानी से 5 से 35 हजार तक में मिल जाते हैं। पुलिस पता लगा रही है कि और कितने असलहे हल्द्वानी लाए गए हैं।
हृदयेश कुमार से पूछताछ और जांच में कुछ असलहों के यहां आने की बात सामने आई है, जिसको पुख्ता किया जा रहा है।
यह भी सूचना मिली है कि रामपुर से एक साथ इसी तरह के तीन असलहे खरीदे गए थे। बता दें कि मुंबई के पत्रकार जेडे की हत्या में इस्तेमाल असलहा भी नेपाल से हल्द्वानी होते हुए मुंबई भेजा गया था।