फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IB arrested many suspected in terror activities in roorkee.

दिल्ली की टीम ने उत्तराखंड से पकड़े चार आतंकी

Wed, 20 Jan 2016 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 20 Jan 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
IB arrested many suspected in terror activities in roorkee.

दिल्ली की खुफिया एजेंसियों ने हरिद्वार जिले के रुड़की और मंगलौर में छापेमारी कर चार संदिग्ध आतंकी उठाए हैं। कई दिन से डेरा डाले खुफिया तंत्र ने मंगलवार को ऑपरेशन को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन


अमरोहा जिले के इन संदिग्ध आतंकियों को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि पकड़े गए संदिग्धों के तार पठानकोट आतंकी हमले से जुड़े हो सकते है और बुधवार को जांच एजेंसियां इस ऑपरेशन का खुलासा कर सकती हैं।
विज्ञापन


दिल्ली की आईबी और स्पेशल सेल की टीम करीब एक सप्ताह से रुड़की और मंगलौर से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र के कुछ संदिग्धों पर नजर गड़ाए बैठी थी। ऑपरेशन में उत्तराखंड के खुफिया अधिकारियों को विश्वास में लेकर मंगलवार को छापेमारी की गई है। गढ़वाल रेंज के आईजी संजय गुंज्याल भी पूरी कार्रवाई पर नजरें जमाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के कई हिस्सों में जा चुके हैं आतंकी

IB arrested many suspected in terror activities in roorkee.

सूत्रों का दावा है कि खुफिया तंत्र ने मंगलौर क्षेत्र से चार संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लिया है। आईबी उन्हें अपने साथ दिल्ली ले गई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक यूपी के अमरोहा क्षेत्र के बताए गए हैं। हरियाणा के मेवात में धरे गए आतंकी और पठानकोट में आतंकी हमले के संबंध में संदिग्धों से उनके तार जुड़ने की आशंका जताई जा रही है।

सूत्रों का दावा है कि मंगलौर में छिपे हुए यह आतंकी उत्तराखंड के कई हिस्सों में भ्रमण कर चुके हैं। आईबी टीम एक सप्ताह से इन संदिग्धों पर निगरानी रखे हुई थी। सही मौका मिलते ही उसने ऑपरेशन को अंजाम दे दिया।

पकड़े गए एक संदिग्ध का नाम अखलाक बताया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। उधर, रुड़की के एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल किसी तरह की कार्रवाई की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं।

बुधवार को खुफिया तंत्र कर सकता है बड़ा खुलासा

IB arrested many suspected in terror activities in roorkee.
उत्तराखंड के एक खुफिया एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि ऑपरेशन चल रहा है। बुधवार को इस मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है। संदिग्ध आतंकियों के तार हरिद्वार जिले से जुड़े हुए थे।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी
रुड़की क्षेत्र में पहले भी आतंकी शरण लेते रहे हैं। कई बरस पहले रुड़की से मेरठ के खुफिया तंत्र ने एक आतंकी को पकड़ा था, जिसके पास से सेना के नक्शे आदि बरामद हुए थे। हाल में ही दूसरे संदिग्ध ने भी उत्तराखंड में रेकी करने की बात स्वीकारी थी।

अर्द्धकुंभ में तो नहीं थी कोई साजिश
पकड़े गए संदिग्ध आतंकियों की साजिश का अभी खुलासा नहीं हो सका है। आशंका यह भी है कि इन संदिग्धों की योजना अर्द्धकुंभ में तो किसी घटना को अंजाम देने की नहीं थी। दिल्ली आईबी टीम की छापेमारी के बाद उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

यूपी से गायब पाक नागरिक, अर्द्धकुंभ में अलर्ट

IB arrested many suspected in terror activities in roorkee.

यूपी के शामली जनपद से गायब एक पाक नागरिक के अर्द्घकुंभ में किसी आतंकी घटना को अंजाम देने की आशंका के मद्देनजर सर्तकता बढ़ा दी गई है। पाकिस्तान से वीजा पर आया पाक नागरिक नावेद 19 मई 2015 से गायब है। इस नागरिक की गतिविधि संदिग्ध रही है। खुफिया तंत्र को आशंका है कि यह आतंकियों के साथ मिलकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। इस सूचना के बाद अर्द्घकुंभ में सुरक्षा बढ़ाने के साथ हर जनपद की पुलिस को उसका फोटो जारी कर खोजबीन के निर्देश दिए हैं।

बम विस्फोट की साजिश का अब तक खुलासा नहीं
रुड़की में दो साल पहले भाजपा विधायक संगीत सिंह सोम की सभा के बाहर हुए बम विस्फोट की साजिश भी अभी नहीं खुल सकी है। इस विस्फोट में एक स्कूली बच्चे की मौत हो गई थी। दिल्ली और उत्तराखंड की खुफिया एजेंसी माथापच्ची के बाद भी इसकी परतें नहीं खोल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed