फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband wife committed suicide.

लाडले बेटे की मौत का गम नहीं सह पाए मां-बाप, लगा ली फांसी

Thu, 26 Jan 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Thu, 26 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
husband wife committed suicide.
सुसाइड - फोटो : demo pic

टिहरी जिला मुख्यालय में गीता भवन के पास स्थित 9-बी में पति-पत्नी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी कुछ माह पहले अपने बेटे की मौत से डिप्रेशन में थे।

विज्ञापन


मृतक के भाई ऋषिराम भट्ट ने थाना पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे वह किसी काम से 9-बी स्थित कमरा नंबर ई-7 में अपने भाई से मिलने गए, तो अलग-अलग कमरों में दोनों के शव पंखे के हुक से केबल की तार पर लटके हुए थे।

विज्ञापन

बेटे की सड़क हादसे में हो गई थी मौत

husband wife committed suicide.
accident - फोटो : graphic

उन्होंने पड़ोसियों को बताकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई गिरीश चंद्र और एएसआई सुमेर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पंखे के हुक से लटके मायाराम भट्ट (52) पुत्र स्व. चिंतामणी और सुभाषिनी भट्ट (50) (पति-पत्नी) के शव नीचे उतारे। पुलिस ने बताया कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिजनों ने बताया कि कुछ माह पहले ही उनके बेटे की खाड़ी के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद से वह काफी परेशान रहते थे। मूलरूप से चंद्रबदनी पुजारगांव के मायाराम शिक्षा विभाग में बतौर लिपिक कार्यरत थे।

घटना के बाद से सदमें है बेटी

husband wife committed suicide.
मौत - फोटो : file

यह खबर सुनते ही नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोग उनके घर की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने पंखे के हुक से लटके शवों को बाहर निकाल कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय को भेजा है।

मायाराम की एक बेटी है जो जौलीग्रांट से मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। घटना के बाद से बेटी गहरे सदमे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed