फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband killed his wife

एक हजार रुपए के लिए रेत दिया पत्नी का गला

Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
ब्यूरो / अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Sun, 18 May 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife

नैनीताल के गांव छोई में एक हजार रुपए का हिसाब न देने और अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने पाटल से गला रेतकर पत्नी को मार डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्यारोपी को वारदात के चार घंटे बाद पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

एसएसपी विम्मी सचदेवा ने हत्यारोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 1500 रुपए इनाम की घोषणा की है।

गर्दन और सीने पर पाटल से वारकर मार डाला

husband killed his wife

ग्राम नाथुपुर छोई निवासी जगदीश का विवाह दो मई 2007 को बबीता पुत्री विक्रम सिंह निवासी ग्राम झड़गांव सल्ट (अल्मोड़ा) के साथ हुआ था।

जगदीश ने बबीता को दो हजार रुपए बच्चों की स्कूल की फीस जमा करने के लिए दिए थे। बाद में हिसाब मांगने पर बबीता सिर्फ एक हजार रुपए का ही हिसाब दे पाई। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

माता-पिता के झगडे़ को देख बच्चों ने पड़ोस में रहने वाले ताऊ मोहन सिंह को बुला लिया। इस पर ताऊ ने दोनों को घर में आकर समझाया।

लेकिन कुछ देर बाद जगदीश ने बबीता पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए दोबारा झगड़ा शुरू कर दिया। इसी दौरान जगदीश ने बबीता की गर्दन और सीने पर पाटल से वारकर उसे मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने बताई ताऊ को सारी बात

husband killed his wife

इससे घबराए जगदीश की पुत्री पायल (4) और पुत्र यशवंत (6) दोबारा रोते हुए ताऊ के पास पहुंचे और सारी बात बताई। मोहन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे।

उन्होंने देखा कि बबीता का शव लहूलुहान पड़ा था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल राजकिशोर सिंह फर्स्वाण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इस बीच जगदीश फरार हो गया था। लेकिन घटना के करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने जगदीश को ग्राम चिल्किया के समीप से दबोच लिया।

कोतवाल फर्स्वाण ने बताया कि आरोपी के अनुसार महिला के गांव में स्थित डेरी पर काम करने वाले एक युवक के साथ अवैध संबंध थे।

पिछले वर्ष गांव के लोगों ने महिला को इस युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। एसआई जसविंदर सिंह ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पाटल भी बरामद किया है। आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

पत्नी की तहरीर पर पति का हुआ था शांति भंग में चालान

husband killed his wife

पत्नी बबीता ने अपने पति जगदीश के खिलाफ 17 मार्च को मारपीट और उत्पीड़न की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस ने जगदीश का शांति भंग में चालान भी किया था।

हत्यारोपी के बच्चों की देखभाल के लिए फिलहाल एसएसपी ने महिला पुलिसकर्मियों को भेजा है।

पुलिस हत्यारोपी के रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। एसएसपी विम्मी सचदेवा ने बताया कि पुलिस मानवीयता के साथ बच्चों के लालन-पालन का प्रयास कर रही है।

यदि रिश्तेदारों में बच्चों की उचित परवरिश संभव नहीं हुई तो पुलिस अपने स्तर से इसके लिए दूसरे प्रयास करेगी।

मामले की जांच मानव वध जांच सेल को
एसएसपी विम्मी सचदेवा ने मामले को जांच के लिए मानव वध सेल के सुपुर्द कर दिया है। शनिवार को सेल के प्रभारी उम्मेद सिंह दानू ने मृतका के परिजनों और हत्यारोपी से पूछताछ भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed