फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   husband got lifetime imprisonment on wife murder

लव मैरिज का खौफनाक अंत, पत्नी को उतारा था मौत के घाट, अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Thu, 20 Sep 2018 02:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 20 Sep 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
husband got lifetime imprisonment on wife murder

डिफेंस कॉलोनी में मायके में हुई पत्नी की हत्या के मामले में दोषी पाए गए सागर उर्फ बबलू को आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अपर जिला जज प्रथम आरके खुल्बे की अदालत ने बुधवार को पति को दोषी करार दे दिया था। अदालत ने उसे हत्या और आर्म्स एक्ट में दोषी पाया है। गुरुवार को दोषी सागर की सजा का एलान कर दिया गया। इस संबंध में अदालत द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता जया ठाकुर ने अदालत को बताया कि डिफेंस कॉलोनी निवासी दिव्या पुत्री जोजफ ने 16 वर्ष की उम्र में सागर उर्फ बबलू निवासी चंद्रबनी से प्रेम विवाह कर लिया। दिव्या और सागर के घर वाले इस शादी के खिलाफ थे, लिहाजा दोनों घर छोड़कर चले गए। शादी के कुछ साल बाद दिव्या और सागर में अनबन होने लगी। बात इतनी बढ़ी कि दिव्या पति को छोड़ डिफेंस कॉलोनी में अपने मायके में आकर रहने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चाकू के वार से फट गया था दिव्या का लीवर

इस बीच दिव्या ने पारिवारिक न्यायालय में सागर से तलाक की अर्जी डाल दी। सागर को जब यह बात पता लगी तो वह बौखला गया। 25 नवंबर 2014 की रात साढ़े नौ बजे सागर अचानक दिव्या के मायके पहुंच गया।

यहां सागर की दिव्या के पिता जोजफ से बहस हो गई। जोजफ ने गुस्से में आकर सागर को एक तमाचा जड़ दिया। इसके बाद सागर ने खुखरी निकाली और जोजफ पर हमला करने को लपका, लेकिन तभी दिव्या बीच में आ गई। सागर ने दिव्या पर खुखरी से कई वार किए और फरार हो गया। 

परिजन दिव्या को लेकर सीएमआई अस्पताल ले गए, लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीएम में पता चला कि चाकू के वार से दिव्या का लीवर फट गया था, जिससे अत्यधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से दस गवाह पेश किए गए, जब कि बचाव पक्ष ने तलाक के दस्तावेज प्रस्तुत किया। साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर अदालत ने सागर को हत्या के लिए धारा 302 व 25 आर्म्स एक्ट में दोषी करार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed