फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband gave fake talaq to three wife for fourth marriage

शादी के दो महीने बाद पत्नी के सामने खुला पति का ऐसा राज, सुनते ही खिसक गई पैरों तले जमीन

Tue, 23 Jan 2018 12:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Tue, 23 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
Husband gave fake talaq to three wife for fourth marriage

शादी के दो महीने बाद एक पत्नी के सामने अपने पति का ऐसा सच खुला कि उसका रिश्ते से भरोसा ही उठ गया। विवाहिता ने अपने पति पर तलाक के फर्जी कागज तैयार कर चौथी शादी करने, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी पति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


रुड़की निवासी मोमीना पुत्री मरहूम फतेह हुसैन ने सोमवार को पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि 20 अगस्त 2015 को उसका विवाह काशीपुर के मोहल्ला थानासाबिक निवासी युवक से हुआ था।
विज्ञापन


शादी के दो माह बाद एक अन्य महिला बच्चों समेत उसके घर आ गई। जानकारी करने पर पता लगा कि घर आई महिला उसके पति की दूसरी पत्नी है। इस बीच पता चला कि पति मंडावर (बिजनौर) निवासी पहली पत्नी को तलाक दे चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Husband gave fake talaq to three wife for fourth marriage

उसके भी दो बच्चे हैं। कहा कि धोखे में रखने की बात कहने पर पति ने उसे पीटा और मायके वालों से रुपयों की मांग करने लगा। उसकी बहन ने किसी तरह बीस हजार रुपये जुटा कर उसे दिए।

कुछ समय बाद वह उसे मायके में छोड़ गया। मोमीना का आरोप है कि पति ने उसके साथ तलाक के फर्जी दस्तावेज तैयार कर धामपुर से चौथी शादी रचा ली है। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचे सीओ राजेश भट्ट को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed