फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Husband do double murder for wife and son illegal relation in jaspur

मां-बेटे के रिश्ते पर शक करता था पति, दोनों को दे डाली खौफनाक मौत

Wed, 04 Oct 2017 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जसपुर Updated Wed, 04 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
Husband do double murder  for wife and son illegal relation in jaspur

पति को मां बेटे के रिश्ते पर शक था। इसलिए उसने दोनों को इतनी खौफनाक मौत दी जिसे पढ़कर  रोंगटे खड़े हो जाएंगे। ग्राम पतरामपुर में  एक किसान ने घर में सो रही पत्नी और बेटे की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। मां-बेटे की चीखें सुनकर बचाव को आईं बेटियों को भी चाकू मार दिए।

विज्ञापन


घटना के बाद घायलों को अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। एसएसपी ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी के चरित्र पर भी शक करता था। मृतका के भाई ने अपने बहनोई के खिलाफ बहन और भांजे की हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के ग्राम गोबदवाला निवासी मोहन सिंह पुत्र रामकुंवर ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी बहन सुनीता देवी की शादी 19 साल पहले पतरामपुर (काशीपुर) निवासी भजन सिंह पुत्र रामसरन सिंह के साथ हुई थी। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। इस बीच भजन सिंह नशे के लिए संपत्ति को खुर्द-बुर्द करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता देवी और बेटे जॉनी समझाने का प्रयास करते तो उनके साथ मारपीट, गाली-गलौज करता था। बुधवार रात भी इसी बात पर उसने सुनीता देवी और पुत्र जॉनी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Husband do double murder  for wife and son illegal relation in jaspur

बीचबचाव के लिए आई पुत्री राधा और मन्नो पर भी जान से मारने की नीयत से चाकू से वार किए। शोर होने पर आए ग्रामीणों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ईएमओ ने सुनीता और जॉनी को मृत घोषित कर दिया।

दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। साथ ही हत्यारोपी भजन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उधर, घटना की जानकारी होते ही एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने पतरामपुर क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों से पूछताछ की। आरोपी नशेड़ी प्रवृत्ति का बताया गया है। मृतका सुनीता अपने पीछे दो बेटियों राधा (15), मन्नो (14), तथा पुत्र मोनी (13) को छोड़ गई है।

मामला प्रथम दृष्ट्या जमीनी विवाद का लग रहा है। आरोपी भांग और चरस का नशा करता है। जमीन को लेकर उसका अपनी पत्नी से कई बार झगड़ा हुआ था। बेटा अपनी मां का पक्ष लेता था। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर भी शक हो गया था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
-राजेश भट्ट, सीओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed