अपहरण कर नाबालिग को यूपी में बेचा, जेल में काटी नस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रुड़की क्षेत्र में दो दिन पूर्व लापता हुए किशोर का अपहरण करने वाले आरोपी ने गरुवार की सुबह ल्रगभग 6 बजे अपने हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की।
आरोपी को सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस ने आरोपी आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने किशोर को पांच हजार रुपये में मुजफ्फरनगर के एक गांव में बेच दिया था।
मौका पाकर किशोर ने पड़ोसी को फोन किया तो हकीकत सामने आई। परिजनों ने पैसे देकर उसे छुड़ाया। अपहरणकर्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
मंगलौर स्थित बाहर किला निवासी हमजा (12) पुत्र इरफान 30 जून की सुबह सती मोहल्ला निवासी अपने रिश्ते के भाई साकिब के पास जा रहा था।
काम दिलाने का झांसा देकर किया अपहरण
हमजा ने बताया कि रुड़की में मालवीय चौक के पास उसे धर्मेंद्र चौधरी नाम का व्यक्ति मिला। उसने कहा कि एक काम है, यदि वह उसे करेगा तो उसे अच्छे रुपये मिलेंगे।
वह उसकी बातों में आ गया और बाइक पर बैठकर उसके साथ चला गया। वह पहले उसे सुभाषनगर स्थित अपने घर में ले गया। यहां उसने उसे खाना खिलाया।
खाना खिलाने के बाद धर्मेंद्र उसे बाइक पर बैठाकर मंगलौर रोड पर नहर किनारे ले आया। यहां पर एक और व्यक्ति मिला। वह भी बाइक पर बैठ गया।
गोबर उठवाया, घास कटवाया
हमजा दोनों के इरादे ठीक नहीं लगे तो उसने कहा कि मुझे कोई काम नहीं करना है मुझे छोड़ दो। लेकिन दोनों उसे डरा धमकाकर अपने साथ मुजफ्फरनगर के क्षेत्र के दताने गांव में ले गए।
यहां पर उन्होंने राजवीर नाम के एक व्यक्ति को उसे पांच हजार रुपये में बेच दिया।
किशोर ने बताया कि वहां उससे गोबर उठवाने, घास काटने समेत कई काम कराए गए। बताया कि तीन और बच्चे वहां पर थे।
मंगलवार शाम को उसने मौका पाकर गांव के ही एक व्यक्ति के फोन से अपने पड़ोसी मनव्वर के पास फोन किया और उसे सारी बात बता दी। मनव्वर ने हमजा के परिजनों को पूरी बात बताई।
रुपये दो, तभी छोड़ूंगा किशोर को
बुधवार सुबह हमजा के परिजन और परिचित एकत्रित होकर दताने गांव में पहुंचे। यहां पर हमजा उन्हें मिल गया। लेकिन राजवीर नाम के व्यक्ति ने बताया कि उसने पांच हजार रुपये में उसे खरीदा है।
जब तक उसे रुपये नहीं मिलते, वह हमजा को नहीं देगा। पांच हजार रुपये मिलने पर राजवीर ने हमजा को मुक्त कर दिया। इसके बाद हमजा के परिजन उसे लेकर सुभाष नगर में धर्मेंद्र के घर ले गए।
सूचना पर गंगनहर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस धर्मेंद्र को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उसके अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का है कहना
मामले की पूरी गहराई से पड़ताल की जाएगी। अपहरण और बच्चे की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी हरिद्वार