जिस्मफरोशी के लिए 10 हजार में बेची मासूम जिंदगियां
उत्तराखंड के काशीपुर में जिस्मफरोशी के लिए एक महिला और युवती को मेरठ में बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है।
आरोपी के चंगुल से भागकर आई महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक व्यक्ति ने जून में कोतवाली में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दो दिन पहले उसकी पत्नी लौट आई। उसने जो आपबीती सुनाई उसे सुनकर पति के पैरों तले जमीन खिसक गई।
जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा गुर्जर
सोमवार को कोतवाली पहुंची महिला ने पुलिस को बताया कि उसे और आईटीआई क्षेत्र की एक युवती को गंगे बाबा रोड निवासी दो महिलाओं और एक व्यक्ति ने महज 10 हजार रुपए में दो महीने के लिए मेरठ निवासी एक गुर्जर को बेच दिया था।
गुर्जर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराने लगा। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद किसी तरह वे भागकर यहां आ गई। इधर, एएसपी देवेंद्र पिंचा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है।
मामले की तहरीर मिली है, यदि आवश्यकता पड़ी तो जांच को पुलिस टीमें मेरठ भेजी जाएंगी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।