{"_id":"57e7d1b84f1c1b5612573ce6","slug":"hotel-manager-raped-a-bengali-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की युवती से हरिद्वार में रेप, होटल मैनेजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली की युवती से हरिद्वार में रेप, होटल मैनेजर गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 26 Sep 2016 08:33 AM IST
विज्ञापन
girl raped
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की एक युवती से दुराचार का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी होटल मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया जबकि छेड़खानी के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
तीर्थ नगरी को शर्मसार कर देने वाली घटना पाश कालोनी गोविंदपुरी में हुई। पूर्वी दिल्ली के गंदोली की रहने वाली युवती अपनी एक सहेली के साथ शनिवार शाम हरकी पैड़ी क्षेत्र में घूम रही थी। इसी दौरान उसे परिचित मोहन लाल उर्फ मोंटी निवासी गांव मझोला, बिल्लोच, सिवाना कलां, जिला बिजनौर हाल निवासी प्रेम निवास, बीकानेर स्वीटस शॉप वाली गली मिल गया।
विज्ञापन
आरोप है कि मोंटी उसे बहला फुसलाकर कर अपने फ्लैट पर ले गया जहां उसके तीन चार दोस्त पहले से ही मौजूद थे। यहां मोंटी ने उसके साथ दुराचार किया जबकि उसके दोस्तों ने छेड़खानी की। किसी ने सूचना दी तो पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती की मुलाकात एक माह पूर्व ही मोंटी से हुई थी। मोंटी दूधाधारी चौक के पास एक होटल में मैनेजर है। पुलिस के अनुसार युवती अनपढ़ है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। छेड़खानी के आरोप में फरार चल रहे होटल मैनेजर के दोस्तों की भी तलाश की जा रही है।