फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   honor killing in rudrapur

ऑनर किलिंग: प्रेम विवाह से खफा सालों ने बहनोई को दी दर्दनाक मौत

Thu, 28 Jul 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
honor killing in rudrapur
subhash file photos

हेल्पर को बंधक बनाकर तीन लोगों ने टूरिस्ट बस चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में बंधनमुक्त होकर हेल्पर ने घटना की जानकारी युवक के परिजनों और बस मालिक को दी।

विज्ञापन


सूचना पर स्थानीय और उत्तराखंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के मुताबिक, प्रेम विवाह से खफा सालों ने अपने एक साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। युवक दूसरी बिरादरी का था और युवती की शादी से दो दिन पहले ही उसे भगा ले गया था।
विज्ञापन


तब से आरोपी खुन्नस खाए हुए थे। इस मामले में हेल्पर की ओर से बस चालक की पत्नी के सगे भाई इंद्रपाल सिंह व चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मंगलवार की देरशाम एक व्यक्ति ने उत्तराखंड के रुद्रपुर से हरिद्वार जाने के लिए एक टूरिस्ट बस को फोन पर बुक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस मालिक ने चालक उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुर निवासी सुभाष मंडल (30) पुत्र कृष्ण मंडल एवं हेल्पर प्रकाश बैरागी (21) को भेज दिया। इस दौरान रुद्रपुर से ही एक युवक बस में सवार हो गया और अन्य सवारियों को स्वार तहसील क्षेत्र के दारोगा फार्म से बैठाने की बात बताई।

इस पर सुभाष मंगलवार की रात्रि करीब 11 बजे बस लेकर स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित दारोगा फार्म पर पहुंच गया, जहां पहले से मौजूद दो युवकों ने सुभाष और प्रकाश को गन प्वाइंट पर ले लिया। दोनों को एक खेत में ले गए और हेल्पर को बांध कर खेत में डाल दिया। सुभाष की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाग हो गये। बंधन मुक्त होने हेल्पर प्रकाश बेरागी ने सूचना बस मालिक सहित परिजनों को दी।

प्रेम विवाह बना चालक की मौत का कारण 

honor killing in rudrapur
murder in love

जानकारी पर बस मालिक और चालक के परिजन उत्तराखंड पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गये। घटना यूपी क्षेत्र में होने पर उत्तराखंड पुलिस ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी भी मौके पर पहुंच गये।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बस हेल्पर प्रकाश बैरागी की ओर से पुलिस ने उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव नेतानगर निवासी इंद्ररपाल सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह और मुख्त्यार सिंह पुत्र दर्शन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। 

बस चालक का प्रेम विवाह करना उसकी मौत का कारण बन गया। युवक ने 2012 में प्रेम प्रसंग के चलते अपनी प्रेमिका को उसकी शादी से दो दिन पूर्व ही भगा ले गया था और कोलकाता जाकर शादी कर ली थी। दोनों से एक बेटी भी है।

काफी समय बीत जाने के बाद सुभाष अपनी पत्नी देवेंदर के काफी मना करने के बाद भी वापस उत्तराखंड के थाना दिनेशपुर के गांव मोतीपुर आ गया था। प्रेम विवाह से नाराज चल रहे पत्नी के सगे भाई इंद्रपाल सिंह और चचेरे भाई मुख्त्यार सिंह ने षडयंत्र रचकर सुभाष की हत्या कर दी। 

कहीं भी रहो खुश रहो लेकिन गांव में मत रहो 

honor killing in rudrapur
police - फोटो : amar ujala

प्रेम प्रंसग के चलते बेटी के दूसरी जाति के युवक के साथ भाग जाने पर युवती के परिजन अपनी बेइज्जती के कारण काफी समय से बौखलाए हुए थे। मृतक के परिजनों के अनुसार युवती के भाई आए दिन धमकाते थे लेकिन पिता अपनी बेटी से यही कहते थे कि कही भी रहो खुश रहो लेकिन गांव में मत रहो पर युवक की जिद उसकी मौत का कारण बन गई। 

सिंदूर उजाड़ने वाले भाइयों को कोसती नजर आई बहन 
पति का शव देखकर पत्नी देवेंदर मंडल का रोते-रोते बुरा हाल था। वह अपनी मांग के सिंदूर उजाड़ने वाले भाइयों को कोसती नजर आ रही थी। बस यही कह रही थी कि अब उसका और उसकी मासूम तीन वर्षीय बेटी खुशी का क्या होगा। 

बहन के सुहाग को उजाड़ते हुए नही कांपे भाइयों के हाथ 
घटनास्थल पर चर्चा थी कि बहन के सुहाग को उजाड़ते हुए भाइयों के हाथ भी नहीं कांपे। बेदर्दी से अपनी बहन के सुहाग को गला दबाकर मार दिया। मौजूद भीड़ युवक के हत्यारों को कोस रही थी। 

युवक की हत्या रंजिशन की गई है क्योंकि युवक उनकी बहन को भगाकर ले गया। जबकि हेल्पर को कुछ नहीं कहा और उसे बांधकर खेत में डाल दिया था। घटना के बाद हेल्पर भी डरा सहमा है।
- हरीश चंद्र जोशी, स्वार कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed