फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   honor killing in haridwar.

ऑनर किलिंगः घर में घुसकर लड़की वालों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

Mon, 15 Jun 2015 04:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार)
ब्यूरो / अमर उजाला, बहादराबाद (हरिद्वार) Updated Mon, 15 Jun 2015 04:27 PM IST
विज्ञापन
honor killing in haridwar.

हरिद्वार भौरी गांव में एक युवक की सोते समय घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसने गांव में रहने वाली अपनी एक रिश्तेदार युवती से चार माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


आरोप है कि इससे नाराज युवती के भाई, मां और अन्य परिचितों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने टालमटोल रवैये के कारण पुलिस को भी खरी खरी सुनाई। तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


गांव भौरी के रहने वाले राजबीर (26) पुत्र राजपाल ने गांव की ही रीना से चार माह पूर्व प्रेम विवाह किया था। वह खेती के अलावा गांव में ही मजदूरी भी कर लेता था। राजबीर रिश्ते में रीना की मौसी की जेठानी का बेटा था। रीना के परिजन इस शादी के खिलाफ थे और कई बार उनका विवाद हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि शनिवार देर रात करीब तीन बजे रीना का भाई कुलदीप, मां बाला देवी अपने तीन परिचितों के साथ राजबीर के घर में घुस गए। बरामदे में सो रहे राजबीर की छाती से सटाकर गोली चला दी। घटनास्थल पर ही राजबीर की मौत हो गई। मृतक के भाई सुंदर ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने गांव जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जब तक पुलिस आरोपियों के घर पहुंची, तब तक वह फरार हो चुके थे। सुबह होते-होते ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर आ गया। एसपी सिटी एसएस पंवार, सीओ सदर राजेश भट्ट, एसओ प्रदीप बिष्ट की मौजूदगी में पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।

दिल की साइड में मारी गोली

honor killing in haridwar.

आरोप लगाया कि शनिवार को राजबीर ने कहासुनी होने पर साले कुलदीप के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस के टाल मटोल रवैये के चलते उसकी जान चली गई। बाद में एससी/एसटी आयोग के अध्यक्ष हरपाल सिंह के समझाने पर मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को शव कब्जे में लेने दिया।

तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी कुलदीप का परिवार मूल रूप से गांव भायला, देवबंद (सहारनपुर) का रहने वाला है। पिछले 18 वर्षों से वह यहां रह रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं। गांव के ही तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रथम दृष्टया 315 बोर के तमंचे से हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। एसओ ने बताया कि गोली 315 बोर की प्रतीत हो रही है। बिल्कुल सटाकर दिल की साइड में गोली मारी गई है, ताकि बचने की उम्मीद ही न रहे। कातिल पूरी तैयारी के साथ घर में दाखिल हुए थे।

रीना पहले से है शादीशुदा
रीना की शादी पूर्व में हो चुकी है। देवबंद के बीबी नगर में उसकी शादी हुई थी और पति आजकल सऊदी अरब में नौकरी कर रहा है। एसओ ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि रीना का पहले पति से तलाक हो गया है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed