फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   histreeshitar threat to police for killed five men

हिस्ट्रीशीटर ने खुलेआम दे डाली धमकी, कहा गंगा मैया की कसम पांच हत्या करूंगा

Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 21 May 2017 08:56 AM IST
विज्ञापन
histreeshitar threat to police for killed five men

प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या का तानाबाना बुनने में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा और निखिल ठाकुर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में निखिल का भाई विक्की ठाकुर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा और निक्की ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि पुलिस ने उन्हें झूठा फंसाया है। फिर हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा  बेझिझक बोला कि गंगा मैया की कसम अब मैं जेल से आकर पांच हत्या करूंगा। पुलिस मुझे बदमाश बना रही है। मैं पंद्रह साल से शांति से जीवन बीता रहा हूं। यही अलफाज निक्की ठाकुर के भी थे। 
विज्ञापन


कोतवाली रानीपुर कैंपस में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सीओ सदर जेपी जुयाल ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा ने पुलिस कस्टडी रिमांड के दौरान कबूला था कि उसके ही इशारे पर प्रॉपर्टी डीलर सुभाष सैनी की हत्या की योजना बनाई थी लेकिन शूटरों ने गलतफहमी में कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि बद्रीबावला धर्मशाला के रहने वाले विवेक ठाकुर उर्फ विक्की ने ही प्रॉपर्टी डीलर की रैकी की थी और शूटर मुजाहिद, पप्पू के साथ वह भी निर्मला छावनी में मौजूद था, जहां प्रॉपर्टी डीलर की हत्या होनी थी। हुलिया मिलता जुलता होने से शूटरों ने प्रॉपर्टी डीलर की बजाय कंबल कारोबारी अमित दीक्षित की हत्या कर दी थी। 

पुलिस की रडार पर कई युवा      

histreeshitar threat to police for killed five men

सीओ ने बताया कि कुख्यात गैंगस्टर जीवा के अनुसार पुराना रजिस्ट्री तिराहे के पास न्यू शर्मा ट्रैवल्स पर ही प्रॉपर्टी डीलर के हत्याकांड का तानाबाना बुना गया था।

हिस्ट्रीशीटर रितेश शर्मा, विवेक ठाकुर और उसका भाई निखिल ठाकुर वहीं बैठकर योजना बनाते थे।  घटना  के बाद विक्की ठाकुर ने न्यू शर्मा ट्रैवल्स पहुंचकर अपने छोटे भाई को मोटरसाइकिल घर ले जाने के लिए दी थी।

बताया कि विवेचक गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने शुक्रवार देर रात हिस्ट्रीशीटर रितेश पुत्र कांति प्रसाद निवासी बिडला भवन  एवं निखित सिंह ठाकुर उर्फ निक्की पुत्र अरुण ठाकुर निवासी बद्रीबावला धर्मशाला मोतीबाजार को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी अनिल जोशी, कोतवाली रानीपुर प्रभारी प्रदीप बिष्ट मौजूद रहे।       

पुलिस के रडार पर हरिद्वार और रुडकी के कई युवा हैं जो जीवा के संपर्क में है। बकौल पुलिस कि कई युवा जीवा से अक्सर पेशी पर मिलते जुलते हैं और उसके लिए जमीन तैयार करते हैं। ये ही युवक विवादित संपत्तियों के मसले जीवा के दरबार में ले जाते हैं। धनाढ्य लोगों के नाम भी यही उसे सौंपते हैं। विवेचक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि कई युवकों को चिह्नित कर लिया गया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय है।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed