फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   history sheeter Harishankar Sharma Serving people in the ashram

वेश बदलकर हरिद्वार में ये काम कर रहा था नामी हिस्ट्रीशीटर, जानकर यकीन नहीं होगा

Sat, 16 Sep 2017 08:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 16 Sep 2017 08:22 AM IST
विज्ञापन
history sheeter Harishankar Sharma Serving people in the ashram

देश का जाना माना ह‌िस्ट्रीशटर हरिद्वार में वेश बदलकर रहा था। वह यहां प‌िछले 14 सालों से जो काम कर रहा था उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। हत्या के प्रयास और डकैती के मामले में चौदह साल से फरार चल रहे इनामी हिस्ट्रीशीटर को एसटीएफ (कुमाऊं यूनिट)ने कनखल से धर दबोचा। इसके बाद उसने सारे राज उगले।

विज्ञापन


वर्ष 2003 में पिथौरागढ़ के गांव मोटी पोस्ट सईपारा तहसील डीडीहाट के रहने वाले हरिशंकर शर्मा पर घर में घुसकर कातिलाना हमला होने के साथ ही घर में लूटपाट की वारदात हुई थी। तब से मुख्य आरोपी सुरेश चंद्र भट्ट पुत्र स्व. कृष्णा चंद्र निवासी रसियापाटी तहसील डीडीहाट पिथौरागढ़ फरार था।
विज्ञापन


पिछले दिनों एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट को खबर मिली की आरोपी संत बनकर हरिद्वार के कनखल में संतोषी माता आश्रम में रह रहा है। शुक्रवार को एसटीएफ के एसआई केपी टम्टा की अगुवाई में टीम ने सन्यास मार्ग पर आरोपी हिस्ट्रीशीटर को  धर दबोचा।        

विज्ञापन
विज्ञापन

history sheeter Harishankar Sharma Serving people in the ashram

एसटीएफ की टीम आरोपी को पकड़कर कनखल थाने ले गई। पूछताछ में सुरेश चंद्र भट्ट से सुरेशानंद गिरि बने आरोपी ने बताया कि वह कई वर्षों से अलग- अलग स्थान पर रह रहा था और कई वर्ष से हरिद्वार में है। वर्ष 2013 से संतोषी माता आश्रम के विनोद गिरि के सानिध्य में रह रहा था और आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने, खाने-पीने की व्यवस्था देखता था।  

एसटीएफ के एसआई केपी टम्टा ने बताया कि वर्ष 1982 में आरोपी की मां जानकी देवी की हत्या महेंद्रनगर नेपाल में कर दी गई थी और हत्या को अंजाम देने का संदेह हरिशंकर शर्मा पर था। रंजिश के कारण ही उसने हरिशंकर शर्मा पर हमला किया था, लेकिन वह बच गया था। पुलिस टीम में एसआई विकास चौधरी, गोविंद सिंह, वीरेंद्र सिंह, सलमान शालि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed