फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   harmeet killed his family.

खून से लथपथ शव देखकर भागी नौकरानी

Sun, 02 Nov 2014 11:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Nov 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
harmeet killed his family.

देहरादून में आदर्श नगर के चौहरे हत्याकांड में घर की नौकरानी राजी के मुताबिक घर की गैलरी में घुसते ही खून देखकर वह चीखते हुए बाहर भाग आई थी।

विज्ञापन


कैंट पुलिस को दर्ज कराए बयान
दरवाजे के पीछे खून से लथपथ खड़ा कंवलजीत दिखाई दिया था। अब तक सामने आने से बच रही नौकरानी राजी ने शनिवार को कैंट पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए।

इससे पहले मामले में कुल 13 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। दिवाली की रात आदर्श नगर में कारोबारी जय सिंह, पत्नी कुलवंत कौर, बेटी हरजीत कौर और नातिन सुखमणि की हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपी जय सिंह की दूसरी बीवी का बेटा हरमीत सिंह है।
विज्ञापन


शनिवार को नौकरानी राजी ने पुलिस को बताया कि रोजमर्रा की तरह दिवाली के अगले दिन सुबह साफ-सफाई के लिए वह मकान पहुंची तो जाली के दरवाजे से ही हरमीत ने माता-पिता के बाहर होने और पानी नहीं आने की बात कहकर सफाई से कराने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजे के पीछे छिपा था सहमा कंवलजीत

गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसने जय सिंह के भतीजे अजित सिंह से शिकायत की। अजित ने फोन किया तो उधर से हरमीत ने ही जवाब दिया।

अजित के कहने पर दरवाजा खोला गया। गैलरी में घुसते ही उसे खून बिखरा नजर आया, जबकि दरवाजे के पीछे डरा सहमा कंवलजीत दिखा। उसके कपडे़ भी खून से सने थे।

यह देख वह घबरा गई और चीखते हुए कोठी से बाहर आ गई। परिजन अंदर गए तो वारदात का पता चला।

अब सोमवार को डीजीपी से मुलाकात
मांगों का ज्ञापन तैयार नहीं होने के कारण पीड़ित परिवार शनिवार को डीजीपी से नहीं मिल सके। जय सिंह के भतीजे सतनाम ने बताया कि मांग पत्र तैयार न होने से आज डीजीपी से नहीं मिल सके। अब सोमवार को मुलाकात की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed