{"_id":"58b2fba24f1c1bc056830bfc","slug":"haldwani-double-murder-workout","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्नल का बटमैन ही निकला पत्नी और मां का कातिल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड कर्नल का बटमैन ही निकला पत्नी और मां का कातिल
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Sun, 26 Feb 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को हल्द्वानी के डबल मर्डर का खुलासा हो गया। शहर की पॉश कॉलोनी में 21 फरवरी की रात को रिटायर्ड कर्नल की पत्नी और मां की हत्या कर्नल के बटमैन ने मकान बनाने वाले ठेकेदार और एक अन्य के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन
चोरी की साजिश ठेकेदार ने रची थी। वारदात के दौरान पहचान का खुलासा होने से बचने के डर से तीनों ने सास-बहू की हत्या कर दी थी। रविवार को पुलिस ने दोनों बटमैन और ठेकेदार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। फरार एक आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। आरोपियों से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
बहुउद्देशीय भवन में एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने पत्रकारों को बताया कि सत्यलोक कॉलोनी डहरिया में रिटायर्ड कर्नल डीके शाह की पत्नी प्रेरणा उर्फ फूल शाह और उनकी मां शांति की हत्या के बाद एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में पुलिस की पांच टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने शक के आधार पर कई लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
इनमें रिटायर्ड कर्नल के भरोसेमंद बटमैन गरुड़ (बागेश्वर) और हाल में गैस गोदाम रोड निवासी महेंद्र नाथ गोस्वामी और ठेकेदार गौला गेट मुक्तिधाम निवासी अख्तर अली भी शामिल थे। शुरुआत में दोनों घटना से इनकार कर रहे थे। बटमैन का कहना था कि वह अख्तर से इस बीच मिला ही नहीं है। इसी कारण पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
इस बीच, पुलिस को घर से तीन लोगों के फुट प्रिंट और 24 फरवरी को देवलचौड़ चक्की के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में बटमैन तथा ठेकेदार आपस में बातचीत करते दिखाई दिए। बटमैन का झूठ पकड़ में आते ही सीओ लोकजीत सिंह ने दोनों को एक बार फिर से पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और अलग-अलग पूछताछ की।
पुलिस ने उनसे सवाल किया कि दोनों ही रि. कर्नल के करीबी हैं और इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी आखिर वो क्यों उनके घर नहीं आए? इस सवाल का दोनों सही-सही जवाब नहीं दे सके। इसके बाद दोनों को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाई गई, जिसमें दोनों साथ दिख रहे थे, जबकि पहली पूछताछ में बटमैन का कहना था कि उसने काफी समय से ठेकेदार से मुलाकात नहीं की है।
आखिर सख्ती करने पर दोनों टूट गए और अपना गुनाह कुबूल कर लिया। उन्होंने अपने तीसरे साथी का नाम रामपुर रोड निवासी मल्लू बताया। एसएसपी ने बताया कि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।