फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Groom Abscond during marriage after rape with girlfriend in kashipur

पांचवां फेरा लेते ही अचानक भाग गया दूल्हा, आगे की कहानी पढ़कर सच्चाई पर नहीं कर पाएंगे यकीन

Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, काशीपुर Updated Thu, 31 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
Groom Abscond during marriage after rape with girlfriend in kashipur
marriage - फोटो : demo pic

हंसी-खुशी शादी की रस्में चल रही थी लेकिन दूल्हा पांचवा फेरा लेते ही अचानक भाग गया। इसके आगे की कहानी पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे। उत्तराखंड के काशीपुर में महाविद्यालय की छात्रा ने हापुड़ के एक युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पीड़िता का कहना है कि दबाव पड़ने पर आरोपी ने एक स्टांप पेपर पर फर्जी तरीके से शादी कर ली। मंदिर में विवाह के दौरान उसने पांचवें फेरे पर गठबंधन की गांठ भी खोल दी। उसके बाद से वह फरार है।
विज्ञापन


कुंडेश्वरी क्षेत्र के एक गांव की युवती महाविद्यालय की छात्रा है। कोतवाली में दी तहरीर में छात्रा ने बताया कि पिलखुवा (हापुड़) निवासी सुनील उसके गांव में अपने जीजा के घर रहता था। इस दौरान उसने उसके साथ नजदीकी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकायत करने पर वह शादी के लिए राजी हो गया

Groom Abscond during marriage after rape with girlfriend in kashipur

एक माह पहले सुनील ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो तैयार कर ली। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार उसका यौन शोषण किया। बाद में वह शादी से मुकर गया।

पुलिस से शिकायत करने पर वह शादी के लिए राजी हो गया। पीड़िता ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज न कर फर्जी रूप से शादी का स्टांप पेपर तैयार करवा लिया। दोबारा शिकायत करने पर उसने सार्वजनिक रूप से मंदिर में शादी करने का भरोसा दिलाया।

चार मई को तीन गांवों के प्रधानों की मौजूदगी में एक मंदिर में उसकी शादी कराई जा रही थी। छात्रा का कहना है कि पांचवें फेरे पर आरोपी ने गठबंधन की गांठ खोल दी। उसके बाद से आरोपी फरार है।

विधिवत हुई है छात्रा की शादी

Groom Abscond during marriage after rape with girlfriend in kashipur
शादी

फोन पर संपर्क करने पर सुनील व उसके भाई दहेज की मांग कर रहे हैं। दहेज न देने और घर में घुसने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हापुड़ निवासी सुनील व उसके भाइयों अनिल, कपिल व संदीप के खिलाफ धारा 376, 348, 506 व 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।  

विधिवत हुई है छात्रा की शादी  
पीड़ित छात्रा के विवाह के समय फेरों के दौरान गठबंधन खोले जाने के आरोप को शादी कराने वाली संस्था के पदाधिकारियों ने नकार दिया है। उनका कहना था कि पीड़िता की शादी विधिवत रूप से संपन्न कराई गई है। गांव के तमाम लोगों के अलावा तीन ग्राम प्रधान व अन्य लोग भी इस विवाह के साक्षी रहे। विवाह संपन्न होने के बाद ही संस्था द्वारा शादी का प्रमाण पत्र जारी किया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed