{"_id":"97ab50d903a1e80f1e42a72d0048a3c1","slug":"goldsmith-bled-cash-and-jewelry-robbing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर को लहूलुहान कर नकदी और जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ज्वैलर को लहूलुहान कर नकदी और जेवर लूटे
देहरादून/इंटरनेट ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान बंद कर लौट रहे सर्राफ से हजारों की नकदी और जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश यूपी की सीमा में घुसकर फरार हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लहूलुहान सर्राफ को अस्पताल में भर्ती कराया। बुग्गावाला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शेखवाला निवासी प्रदीप सैनी की दून हाईवे पर सर्राफ की दुकान है।
विज्ञापन
बैग में 60 हजार रुपये की नकदी
बुधवार रात 8.30 बजे प्रदीप दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। उसके गांव का जयपाल भी अपने स्कूटर से उसके साथ था। दून हाईवे से जैसे ही दोनों गांव शेखवाला के रास्ते पर मुड़े, पीछे से तीन बाइकों पर आए छह बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
इसके बाद बदमाशों ने प्रदीप पर तमंचों की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे लहूलुहान कर उसका बैग, तीन सोने तथा दो चांदी की अंगुठियां और सोने की चेन लूट ली। पीड़ित के अनुसार, बैग में 60 हजार रुपये की नकदी, दुकान की चाबियां और अन्य कागजात थे।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
इसके बाद बदमाश हाईवे से होते हुए छुटमलपुर की तरफ फरार हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल प्रदीप को बिहारीगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया।
घटनास्थल उत्तराखंड के थाना बुग्गावाला क्षेत्र में होने के कारण वहीं रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बुग्गावाला थाना एसओ जवाहर लाल ने बताया कि घटना की वे खुद जांच करेंगे। उधर, बिहारीगढ़ एसओ कमल सिंह ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की बात कही है।
उत्तराखंड पुलिस की लापरवाही उजागर
नया राज्य बनने के दौरान हुए परिसीमन में छुटमलपुर और बिहारीगढ़ के बीच स्थित दून हाईवे का चार किमी का हिस्सा उत्तराखंड में आया था। इसके अलावा, हाईवे की पश्चिमी दिशा में स्थित करीब पांच सौ मीटर का क्षेत्र भी उत्तराखंड के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में आता है।
पुलिस को भनक तक नहीं
हाईवे की इस हिस्से में गश्त की जिम्मेदारी बुग्गावाला थाने की है, लेकिन थाने से गश्त के नाम पर आए पुलिसकर्मी अपनी पिकेट पर पहुंच जाते हैं। बुधवार रात हुई लूट के बाद बदमाश इसी पिकेट के सामने से होकर यूपी में घुसकर फरार हुए, लेकिन वहां मौजूद उत्तराखंड पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।