{"_id":"3e5a2b42d98287fe5a853dedd7c98c81","slug":"girls-committed-suicide-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढूढ़ते रहे परिजन, गौशाला में लटकी मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ढूढ़ते रहे परिजन, गौशाला में लटकी मिली लाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Sun, 12 Oct 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली जिले के विकास खंड घाट स्थित एक गांव में एक लड़की ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। मामले में परिजनों द्वारा पटवारी चौकी में लिखित तहरीर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। तहसील प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घर में नहीं था कोई
परिजनों द्वारा पटवारी को दी गई तहरीर के अनुसार बीती शनिवार शाम लड़की स्कूल से लौटने के बाद गांव के प्राकृतिक जल स्रोत पर कपड़े धोने चली गई। इस दौरान घर के सभी सदस्य खेतों में काम करने चले गये थे।
विज्ञापन
शाम पांच बजे जब परिवार के सभी सदस्य घर लौटे तो लड़की को घर में मौजूद नहीं देख पूरे गांव में खोज की गई। दो घंटे तक खोजबीन के बावजूद लड़की भी घर पर नहीं मिली।
विज्ञापन
गौशाला में मिला शव
करीब शाम साढे़ सात बजे लड़की के दादा गौशाला में गए तो वहां छत पर लगी बल्ली पर बंधी रस्सी से लटक रही थी। आनन-फानन में शव को उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना नायब तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ को दी जिस पर सोहन सिंह रांगड़ रविवार की सुबह पटवारी के साथ गांव में पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भिजवा दिया है।
नायब तहसीलदार सोहन सिंह ने कहा कि युवती द्वारा आत्महत्या के मामले में अभी परिजनों द्वारा किसी प्रकार का शक नहीं जताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।