{"_id":"e89ad6adbe16461271bdb32c6ce31a94","slug":"girl-student-try-to-kill-herself","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा ने 'हराया' तो जिदंगी से भी हार गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षा ने 'हराया' तो जिदंगी से भी हार गई
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Oct 2013 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा में फेल होने पर एक छात्रा ने सदमे में आकर फंदे पर झूलकर जान देने की कोशिश कर डाली।
विज्ञापन
सहपाठियों ने बचाया
जान देने की कोशिश कर रही छात्रा को उसके सहपाठियों ने उसे बचा लिया। छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है। मूलत: हल्द्वानी की रहने वाली एक छात्रा शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा है।
बताया जा रहा है कि छात्रा की दो सब्जेक्ट में बैक आई थी। कुछ दिन पूर्व उसने बैक पेपर दिए, लेकिन इनमें भी वह फेल हो गई। इससे निराश होकर उसने गुरुवार शाम अपने कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिस का सूचना दी
संयोग से उसी वक्त छात्रा के सहपाठी कमरे में आ गईं। उन्होंने छात्रा को उतारा और पुलिस का सूचना दी। एसओ प्रदीप राणा ने बताया कि छात्रा को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
वहां से गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि परिजनों को सूचना दी जा रही है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...