{"_id":"b90bd07f9e90deeaf17c3e7e767cc4b0","slug":"girl-student-morph-photos-on-fb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठवीं की छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर FB पर डाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छठवीं की छात्रा की अश्लील फोटो बनाकर FB पर डाली
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Wed, 03 Feb 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार में सुखरौ क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह में पढ़ने वाली तेरह साल की एक बच्ची की अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डालने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
फोटो वायरल होने के डर से बच्ची सहमी हुई है। मां ने कोतवाली पुलिस में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस के अनुसार, छात्रा फेसबुक पर अपनी आईडी बनाकर उसका उपयोग करती थी। एक फरवरी को बच्ची ने मानसी रावत के नाम से बनी फेसबुक आईडी से चैटिंग की और लड़की का नाम देखकर उससे दोस्ती कर ली।
विज्ञापन
उसने बच्ची को उसकी हर बात मानने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया। बच्ची के मना करने पर कथित मानसी रावत ने बच्ची के चेहरे के नीचे अश्लील फोटो डालने की धमकी दी। इसके कुछ देर बाद ही लड़की का फोटो एडिट कर उसे अश्लील बनाकर फेसबुक पर डाल दिया। छात्रा की मां ने कोतवाली में एक लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन
उसने कोतवाली में तहरीर देकर फेसबुक से फोटो हटाने और मानसी रावत नाम की आईडी धारक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामले की जांच कर रहे एसआई ओमवीर सिंह बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। फेसबुक पर आईडी खोलने पर उसमें डाली गई फोटोग्राफ को देखकर मानसी रावत नाम की आईडी फर्जी लग रही है। मामले की जांच की जा रही है।