फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl student killed by brother in law.

जीजा निकला नौवीं की छात्रा का बेरहम हत्यारा

Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 18 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
girl student killed by brother in law.

हरिद्वार के कनखल के शुभम एनक्लेव में नौंवी की छात्रा की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में उसके जीजा मनोज निवासी गांव भट्टीपुर लक्सर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर छात्रा का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन


बड़ी बहन से की थी कोर्ट मैरिज
एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी बीमा एजेंट है। उसने सात माह पूर्व छात्रा की बड़ी बहन से कोर्ट मैरिज की और शादी की बात सार्वजनिक नहीं की थी। इसकी जानकारी छात्रा और उसकी मां को थी।
विज्ञापन


आरोपी का ससुराल आना-जाना था और वह सिडकुल से सटे रावली महदूद में किराये पर रहता था। एसएसपी ने बताया कि मां-बेटियों का डोसनी, लक्सर निवासी सौतेले भाइयों से प्रापर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए मनोज ने एक साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी चाल थी की अगर साली (छात्रा) को मार दिया जाए तो प्रापर्टी उसे मिल जाएगी तथा हत्या का आरोप सौतेले भाइयों पर लग जाएगा। घटना वाले दिन बुधवार को पत्नी के साथ वह रावली महदूद स्थित कमरे में था। मनोज उसे सहारनपुर जाने की बात कहकर वहां से निकल आया। इसके बाद वह सीधे ससुराल कनखल पहुंचा।

दुपट्टे से गला घोंटा, फिर घोंपी कैंची

girl student killed by brother in law.

प्लान के मुताबिक उसने साली के सिर पर पहले प्रेस से हमला किया और दुपट्टे से गला घोंट दिया। मौत की पुष्टि नहीं होने पर उसने छात्रा के गले और जननांग पर कैंची घोंप दी। इसके बाद वहां से भाग निकला। एसएसपी के मुताबिक मनोज के घर आने की पुष्टि हुई तो उसके गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया।

बताया कि मनोज को पत्नी ने घर एवं मोटरसाइकिल खरीदने के लिए दो लाख से दिए थे। छात्रा उसे नापसंद करती थी और पैसे देने का विरोध भी करती थी।
 
दूसरी शादी की थी तैयारी
पत्नी के प्रेम को भी दरकिनार कर मनोज ने दूसरी शादी की तैयारी कर ली थी। बाकायदा सहारनपुर में उसका रिश्ता भी हो चुका था। इसी महीने के अंतिम सप्ताह में मां-बेटी की प्रापर्टी मामले में कोर्ट में तारीख भी थी। इससे पहले ही सौतेले सालों को जेल भेजने की साजिश तैयार कर उसने साली की हत्या कर दी।

कनखल पुलिस को मिली कामयाबी
हत्याकांड के खुलासे के लिए सिडकुल, रानीपुर, ज्वालापुर, नगर कोतवाली, एसओजी, पथरी पुलिस भी लगी हुई थी। खुलासे में केवल कनखल पुलिस ही वाहवाही मिली। टीम में एसओ रितेश शाह, एसआई ओमकांत भूषण, एसआई प्रदीप कुमार, एसआई भगतदास, एसआई वेदपाल समेत अनेक पुलिसकर्मी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed