एग्जाम खराब होने पर छात्रा ने खा लिया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में 12वीं पढ़ने वाली छात्रा ने एग्जाम खराब होने के कारण जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना सोमवार शाम की है। एसजीजीआरआर सहस्रधारा में पढ़ने वाली 17 वर्षीया छात्रा ने एआईपीएमटी एग्जाम खराब होने पर जहर खा लिया।
देर शाम उसे सीएमआई में एडमिट कराया गया, जहां मंगलवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।
देहरादून में अपनी मां के साथ रहती थी छात्रा
रविवार को मृतक छात्रा ने एआईपीएमटी का एग्जाम दिया था, जिसमें बेहतर न कर पाने के बाद छात्रा ने यह कदम उठाया।
बताया गया कि उक्त छात्रा देहरादून के रायपुर में अपनी मां के साथ रहती थी। छात्रा के पिता उत्तरकाशी में कार्यरत हैं। छात्रा की मौत से परिवार सदमे में है।