फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl rape by relatives

11वीं की छात्रा से जीजा के भाई ने किया रेप

Wed, 27 Aug 2014 10:35 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 27 Aug 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
girl rape by relatives

हरिद्वार की एक छात्रा के साथ उसी के जीजा के रिश्ते के भाई ने बिजनौर में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म कर दिया। अश्लील क्लिप इंटरनेट पर डाउनलोड करने की धमकी देते हुए आरोपी ने छात्रा से 42 हजार रुपये भी हड़प लिए।

विज्ञापन


एक माह पहले हुई घटना को सुलझाने के लिए हुई पंचायत में दोनों की शादी करवाने पर सहमति बनी लेकिन बाद में आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने आरोपी, उसके पिता, बुआ और उसके बेटे पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए कक्षा 11 की छात्रा ने बताया कि उसकी बहन की शादी तीन वर्ष पहले धर्मनगरी, बिजनौर, उत्तर प्रदेश में हुई थी। उसके जीजा के रिश्ते का भाई अनंत मोहंतो (निवासी बंगाली कालोनी चांदपुर बिजनौर) अक्सर ज्वालापुर में उनके घर आता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुआ के घर ले जाकर किया रेप

girl rape by relatives

आरोपी ने उसके परिजनों को विश्वास दिलाया कि वह उसका दाखिला बिजनौर के अच्छे स्कूल में करा देगा और नौकरी भी लगवा देगा। इस विश्वास पर छात्रा बिजनौर चली गई और जीजा के घर रहकर पढ़ाई करने लगी। एक दिन आरोपी जीजा के घर पहुंचा और झांसा देकर अपनी बुआ के घर ले गया।

वहां उसने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दुष्कर्म कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसकी बुआ एवं बेटा भी घर में मौजूद थे।

अश्लील क्लिप बनाकर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए आरोपी ने उससे 42 हजार रुपये भी हड़प लिए। आरोपी ने फिर उससे 20 हजार की मांग की लेकिन जब मना किया तो धमकी देने लगा।

पहले शादी को हुआ तैयार, बाद में मुकरा

girl rape by relatives
जब आरोपी ने छात्रा को परेशान करना शुरू कर दिया तो छात्रा ने अपने परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी। परिजनों ने बीते माह बिजनौर पहुंचकर बिरादरी की पंचायत बुलाई।

पंचायत में आरोपी, उसके पिता और बुआ ने पंचायत से मौजूद लोगों से वायदा किया कि उसकी शादी जल्द करा दी जाएगी। कुछ दिन बाद छात्रा का पिता शादी की तारीख तय करने आरोपी के घर चांदपुर पहुंचे तो वहां लड़के के पिता ने शादी करवाने से साफ इंकार कर दिया।

कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल बिजनौर क्षेत्र का है। इसलिए विवेचना भी बिजनौर पुलिस ही करेगी। डीआईजी रेंज के माध्यम से केस को ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed