फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl married to her lover

दो माह में लापता युवती हो गई शादीशुदा

Sun, 29 Jun 2014 11:23 PM IST
अमर उजाला, लक्सर
अमर उजाला, लक्सर Updated Sun, 29 Jun 2014 11:23 PM IST
विज्ञापन
girl married to her lover

कोलकाता से लापता युवती को उसके परिजनों ने शनिवार देर रात लक्सर कस्बे से बरामद कर लिया। युवती अपने प्रेमी से शादी करने के बाद उसके साथ रह रही थी।

विज्ञापन


जबरन युवती को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने पर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस युगल को कोतवाली ले आई।

दो माह पहले हुई थी लापता
कोलकाता की एक युवती करीब दो माह पहले लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी संबंधित थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों ने अपने स्तर से ही शनिवार देर रात एक सर्राफ के घर से युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


युवती सर्राफ के यहां किराए के मकान में युवक के साथ रह रही थी। परिजन उसे अपने साथ ले जाने लगे तो हंगामा हो गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोलकाता में कर ली थी शादी
पुलिस युवक-युवती को कोतवाली ले आई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला कि युवती ने युवक के साथ कोलकाता के एक मंदिर में शादी कर ली थी। युवक पहले से ही शादीशुदा है। उसने यह बात युवती से छिपाई थी।

कोतवाल भुवनेश शर्मा ने बताया कि इस बाबत कोलकाता पुलिस का सूचित कर दिया गया है। दोनों को कोलकाता पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed