FB पर एक्टिव लुटेरी 'लैला', कारनामे पढ़ेंगे तो होंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप भी सोशन नेटवर्किंग वेबसाइट पर प्यार की पींगे लड़ा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाएं। आगे की कहानी आपको चौंका सकती है...
हरिद्वार के ज्वालापुर निवासी युवक को फेसबुक पर एक युवती से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवक की कार और ज्वेलरी लूट ली।
पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर सभी की तलाश तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार विशाल शर्मा पुत्र राजेंद्र शर्मा निवासी शिव विहार आर्य नगर ज्वालापुर हरिद्वार बिल्डिंग मैटीरियल सप्लाई का काम करता है। बीते 12 फरवरी को फेसबुक पर उसकी दोस्ती मीनाक्षी नाम की युवती से हुई।
फेसबुक के जरिए युवती ने उसका व्हाट्सएप नंबर हासिल कर लिया और दोनों के बीच व्हाट्एप के जरिए बातचीत होने लगी। युवती ने सोमवार को विशाल को हरबर्टपुर मिलने के लिए बुलाया। शाम करीब साढ़े चार बजे वह कार से हरबर्टपुर पहुंच गया।
लगाया युवती के साथ गलत काम करने का आरोप
हरबर्टपुर में मीनाक्षी अपनी एक सहेली के साथ मौजूद थी। मीनाक्षी, विशाल को सहेली के साथ हरिपुर स्थित एक घर में ले गई। विशाल और मीनाक्षी एक कमरे में बैठ गए, जबकि उसकी सहेली बाहर आ गई। कुछ देर बात चार लोग वहां आ धमके।
उन्होंने विशाल पर युवती के साथ गलत काम करने का आरोप लगाया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उस पर दबाव बनाकर एटीएम कोड हासिल कर खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चारों उसे उसी की कार में बैठा कर कोतवाली ले जाने का डर दिखाने लगी।
इस बीच चारों ने विशाल के गले से सोने की चेन, कड़ा और पर्स लूट लिया। कार की रफ्तार धीमी होने पर वह किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकला। उसने कोतवाली पहुंच कर वारदात की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका। एसएसआई अरविंद कुमार ने कहा कि सभी लोगों की तलाश की जा रही है।