इंटरवल में बच्चे बाहर आए तो पेड़ से लटकी मिली लाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी के सोंप गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई।
शव को दफनाने के बाद अब परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। छात्रा के पिता की ओर से तहसील में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सोंप गांव निवासी नरेंद्र सिंह चौहान की 11 वर्षीय बेटी अलीशा गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच में अध्ययनरत थी।
बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई
19 मई को वह स्कूल गई थी। बाद में इंटरवल के समय उसका शव स्कूल से कुछ दूरी पर पेड़ पर लटका मिला।
अलीशा के गले में चुन्नी का फंदा कसा हुआ था और पैर जमीन को छू रहे थे। बच्चों ने अलीशा का शव पेड़ पर लटका हुआ देखकर गांव में सूचना दी।
परिजन और गांव के अन्य लोग वहां पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतार कर दफनाने ले गए।
गांव के लोगों से की जाएगी पूछताछ
अब छात्रा के पिता की ओर से बुधवार को घनसाली तहसील में अज्ञात लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
अलीशा की पांच बहनें और एक भाई है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। नायब तहसीलदार सुनैना राणा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
परिजनों ने घटना के दिन क्यों रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई इस बारे में गांव के लोगों से पूछताछ की जाएगी।