फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl dead body was found in a bag

राजघाट पर पिट्ठू बैग में मिला बच्ची का शव

Wed, 15 Jan 2014 09:01 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 15 Jan 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
girl dead body was found in a bag

हरिद्वार में कनखल के राजघाट पर मंगलवार सुबह काले रंग के पिट्ठू बैग में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के सीएम पर कांग्रेस में घमासान

शिनाख्त नहीं हो पाई
पानी में उतरते मिले बैग के अंदर कंबल से बालिका का शव लिपटा हुआ था। मासूम के गले पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


सुबह राजघाट पर गंगा में पैसे, धातु आदि ढूंढ रहे बच्चों ने पत्थर के बीच काले रंग का पिट्ठू बैग अटका देख बाहर की तरफ खींचा। बैग की चेन पर टेप चिपकी हुई थी। बच्चों ने जब टेप हटाकर चेन खोली तो अंदर कंबल में एक बालिका की लाश देखकर उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड के युवा क्रिकेटरों रणजी में मिलेगी सीधी एंट्री

देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ महेश जोशी भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतका के गले पर चोट के निशान हैं। बालिका की पहचान नहीं हो पाई है। मध्यवर्गीय परिवार से बच्ची लग रही है।


मृतका ने सफेद गर्म इनर व नीले रंग की पेंट पहनी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल पाएगा। एसओ ने बताया कि शव ज्यादा फूला हुआ नहीं है। इससे लगता है कि बालिका की मौत को 24 घंटे से ज्यादा नहीं हुआ है।

बैग के बहकर आने की बात में दम नहीं
चर्चा है कि बैग गंगा में बहकर आया होगा। लेकिन इस बात में दम नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि, गंगा में इस समय जल का स्तर बेहद कम है।

पढ़ें, इनके सपोर्ट से नरेंद्र मोदी का पीएम बनना तय

ऐसे में आठ साल की बच्ची का शव बहना नामुमकिन है। प्रथम दृष्टया यह लग रहा है कि बैग किसी ने तड़के या रात के अंधेरे में यहां फेंका होगा।

कहीं तंत्र-मंत्र से तो नहीं जुड़े मामले के तार
काले रंग के पिट्ठू बैग की तनी से लाल धागा (मोली) बंधा होने और बैग श्मशान घाट से कुछ दूर मिलने पर रह-रह कर एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि कहीं मामला तंत्र-मंत्र से जुड़ा हुआ तो नहीं है।

पढ़ें, पंचायत सीटों में आरक्षण की विस्तृत सूची देखें...

श्मशान घाट के ठीक सामने गंगा पार बसी झुग्गियों में कई फक्कड़ डेरा जमाए हुए हैं। आठ वर्षीय बालिका की मौत यदि स्वाभाविक भी है तब भी हिंदू धर्म में इतनी कम उम्र में जल प्रवाह नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed