'मैं अपनी इच्छा से मौत को गले लगा रही हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
"मम्मी और पापा मुझे बहुत प्यार करते हैं, लेकिन मैं अपनी इच्छा से मौत को गले लगा रही हूं, इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है।" सुसाइड नोट में यह शब्द लिखकर 11वीं क्लास की एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली।
छात्रा के आत्मघाती कदम से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ऋषिकेश के भल्लाफार्म, श्यामपुर में प्राइमरी स्कूल के पीछे दलवीर सिंह चौधरी का आवास है। बृहस्पतिवार सुबह उनकी पुत्री अंजलि (17), जो रीता इंटर कालेज श्यामपुर में 11 की छात्रा है, का शव कमरे में पंखे से लटका मिला।
छात्रा की मौत की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। छानबीन में पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला।
अलग कमरे में रहती थी छात्रा
श्यामपुर चौकी इंचार्ज उत्तम चंद रमोला ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्रा ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लिखा है मम्मी पापा भी उससे बेहद प्यार करते हैं, इसके अलावा कुछ नहीं लिखा।
पुलिस के मुताबिक घर पर चौधरी की पत्नी, दो छोटे बेटे और उनके ससुर रहते हैं। अंजलि अलग कमरे में सोती है। सुबह जब काफी देर तक उसका दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने आवाज लगाई।
कोई जवाब नहीं मिलने पर अनहोनी की आशंका में पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो होश फाख्ता हो गए। कमरे में अंजलि का शव पंखे से चुन्नी के सहारे झूलता मिला।
पिता राजौरी में तैनात
पुलिस ने बताया कि छात्रा के पिता दलवीर सिंह चौधरी सेना से सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद दोबारा एसएसबी में भर्ती हो गए। वर्तमान में वह राजौरी, जम्मू कश्मीर में तैनात हैं। उन्हें सूचित कर दिया गया है। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हुई। मामले में जांच चल रही है।