फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   girl child kidnapper sketch released.

बच्ची चोरी करने वाली महिला का स्केच जारी

Sun, 20 Sep 2015 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 20 Sep 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
girl child kidnapper sketch released.

देहरादून में प्रेमनगर के सरकारी अस्पताल से नवजात बच्ची की चोरी करने वाली महिला का स्केच जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


शनिवार शाम प्रेमनगर अस्पताल से नवजात बच्ची चुराने वाली महिला का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा पाई है, लेकिन रविवार को पुलिस ने आरोपी महिला का स्केच जारी कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी ओर घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने रविवार को अस्पताल में हंगामा किया।

देहरादून में किसी नवजात बच्ची की चोरी की यह पहली घटना बताई जा रही है। अभी तक बच्चा चोर गिरोह की पहली पसंद बेटे हुआ करते थे। निसंतान दंपति से इसके बदले उन्हें मुंह मांगी कीमत मिलती रही हैं। माना जा रहा है कि किसी दंपति की डिमांड को पूरी करने के लिए नवजात बच्ची को उठाया गया है।
विज्ञापन


हालांकि, पूरी तस्वीर पुलिस विवेचना में ही सामने आ पाएगी। प्रेमनगर के अस्पताल से नवजात बच्ची की चोरी की सूचना पर पुलिस के साथ स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी भी चौके गए। इसकी वजह यह थी कि अब तक जितनी भी घटनाएं हुईं, उनमें केवल बेटे चोरी हुए। बच्चा चोर गिरोह ने भी बच्चियों की चोरी में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह यह रही है कि पहले रूढ़िवादी सोच के चलते समाज में बच्ची की मांग ना के बराबर थी, लेकिन अब हालात बदले हैं। बच्चा चोरी की एक नहीं कई वजह सामने आती रही हैं। रंजिश और संपत्ति बंटवारे को छोड़कर कई ऐसे गिरोह हैं, जो केवल खरीद-फरोख्त के लिए बच्चों को चुराते हैं। उनकी तार कई राज्यों से जुड़े होते हैं।

इस कारण बच्चे को एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट कर दिया जाता है। नवजात बच्ची की चोरी के पीछे इस आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है कि हो ना हो बच्ची को किसी दंपति की डिमांड पूरी करने के लिए चुराया गया हो। फिलहाल पुलिस पूर्व में प्रकाश में आए बच्चा चोर गिरोह से संबंधित महिला की हुलिए के आधार पर पहचान कराने का प्रयास कर रही है।


सुबह से घूम रही थी महिला
शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे के करीब अनीता की नार्मल डिलीवरी हुई। उसके बाद से एक महिला उसके आसपास घूम रही थी। उसने अनीता को बताया कि उसकी बहन अस्पताल में भर्ती है, जिसका ऑपरेशन होना है। शाम को उसने अनीता की सास से कहा कि वह बच्ची का ध्यान रख लेगी। वह पास की दुकान से कुछ खाने का सामान ले आए। सास के बाहर जाते ही वह अनीता के पास पहुंची और कहा कि सास ने बच्चा मंगाया है। अनीता ने जैसे ही बच्चा उसे दिया, वह फरार हो गई।
- डॉ. मेघना असवाल सीएमएस प्रेमनगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed