फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Girl blackmailed the boy and demanded for money

लड़की को मना करना लड़के पर पड़ा भारी, पीछा छुड़ाने के लिए पहुंचा यहां

Fri, 02 Mar 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 02 Mar 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Girl blackmailed the boy and demanded for money
blackmailing boyfriend - फोटो : demo pic

काशीपुर।  लड़की को मना करने की कीमत लड़के को इस कदर चुकानी पड़ी, कि उसे पीछा छुड़ाने के लिए यहां आना पड़ा।

विज्ञापन


कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र निवासी युवक ने हल्द्वानी की एक युवती पर ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। उसने कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। मामले की जांच कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।

ग्राम खरमासा का रहने वाला चंचल सिंह कोतवाली में एसएसआई राजेश कुमार यादव से मिला। तहरीर में उसने बताया कि 24 दिसंबर को उसके व्हाट्सएप नंबर पर एक युवती के नंबर से मैसेज आया। जवाब में उसने यस लिखा। इसके बाद व्हाट्सएप पर दोनों की बातचीत शुरू हो गई।

विज्ञापन

युवक पर बना रही थी शादी के लिए दबाव

Girl blackmailed the boy and demanded for money
marriage
इसी दौरान युवती ने कहा कि तुम मुझे अच्छे लगते हो, मैं तुमसे शादी करना चाहती हूं। उसके यह कहने पर कि उसका रिश्ता तय हो चुका है, इसलिए वह किसी और से शादी नहीं कर सकता। इसके बाद उसने युवती को ब्लॉक कर दिया। कुछ दिन बाद वह फेसबुक पर बातचीत करने लगी।

आरोप है कि 24 फरवरी को युवती ने फेसबुक मैसेंजर पर उसे ब्लैकमेल करने की धमकी देते हुए दस लाख की रंगदारी मांगी। उसने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी। तहरीर में युवक ने कहा कि बीती 27 फरवरी को वह बाइक से हल्द्वानी से लौट रहा था। रामनगर के पास चार-पांच अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर उसकी हत्या का प्रयास किया। उ

सने बताया कि इससे पूर्व 25 फरवरी को एक युवक ने खुद को आरोपी युवती का ब्वॉयफ्रेंड बताते हुए उसके मोबाइल पर फोन किया। उसने दस लाख की रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी दी। एसएसआई राजेश कुमार यादव ने बताया कि उक्त प्रकरण की जांच कुंडेश्वरी चौकी प्रभारी को सौंपी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed