{"_id":"59527ef34f1c1bad588b4655","slug":"girl-abscond-with-lover-before-marriage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी से पहले युवती ने उठाया ऐसा कदम, शर्म से झुक गया घरवालों का सर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पहले युवती ने उठाया ऐसा कदम, शर्म से झुक गया घरवालों का सर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 30 Jun 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से पहले ही एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा कदम उठाया कि घरवालों का सिर शर्म से झुक गया। अब घरवाले सिर पीट रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, युवती अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। परिजनों ने प्रेमी सहित तीन लोगों पर युवती को बहलाने फुसलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के एक गांव में तय की थी। 10 जुलाई को युवती की शादी होनी थी। घर पर शादी की तैयारियां चल रहीं थी। शादी के कार्ड बांटने का काम भी शुरू हो गया था।
विज्ञापन
तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा
मंगलवार को युवती घर से शौच के बहाने निकली थी, लेकिन जब वह दोपहर तक भी वापस नहीं आई तो परिजनों ने उसकी इधर-उधर तलाश की। उसका कोई अता, पता नहीं चल सका।
इसी बीच उनके परिजनों को जानकारी हुई कि युवती को गांव के ही एक युवक एवं उसके दो साथी अपने साथ ले गए हैं। परिजनों ने उक्त तीनों युवकों पर युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
उधर कोतवाल नवीन चंद्र सेमवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।