फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangster bhoora escaped from roorkee.

फरार भूरा के मामले में नाकाम पुलिस का 'हथियार'

Tue, 23 Dec 2014 01:42 PM IST
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Dec 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
gangster bhoora escaped from roorkee.

अमित उर्फ भूरा को फरार हुए एक हफ्ता बीत चुका है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


अपराधियों की धरपकड़ में पुलिस का हथियार बनने वाला मोबाइल सर्विलांस भी भूरा के सिग्नल तलाशने में नाकाम रहा है। वजह, जेल के भीतर और फिर पेशी के लिए जाते वक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने वाला भूरा एक हफ्ते से फोन नहीं चला रहा है।

दरअसल, भूरा जानता है कि पुलिस किन तरीकों से उसकी तलाश में जुटी होगी। सूत्र बताते हैं कि भूरा काफी समय पूर्व दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा का मुखबिर था। ऐसे में वह पुलिस की हर चाल से वाकिफ है। यही बात तीनों राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


मुखबिर तंत्र ही करेगा काम
पुलिस सूत्र मानते हैं कि भूरा की तलाश के लिए मोबाइल सर्विलांस और अन्य आधुनिक तरीके कारगर नहीं हो सकते। भूरा को पकड़ना है तो पुलिस को मुखबिर तंत्र पर भरोसा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक मुखबिरों की ओर से मिलने वाली हर जानकारी कारगर हो सकती है। लेकिन इसके लिए पुलिस को दर-दर भटककर मुखबिर तंत्र को मजबूत करना ही होगा।

जंगल नहीं, भूरा को भाते हैं होटल

gangster bhoora escaped from roorkee.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि भूरा दूसरे बदमाशों की तरह फरारी के दौरान जंगलों या किसी सुनसान जगह पर नहीं रहता। उसे ऐशोआराम की जिंदगी पसंद है। लिहाजा वह होटलों में रहकर अगली वारदात की साजिश रचता है।

सूत्रों के मुताबिक पिछली फरारी के दौरान उसके गोवा के होटलों में रहने की बात सामने आई थी। बताया जा रहा है ‘आपरेशन भूरा’ में इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए तलाशी की जा रही है।

भूरा की गिरफ्तारी के लिए तमाम संभावनाओं पर विचार चल रहा है। कई नई जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर सुराग तलाशे जा रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही भूरा पकड़ा जाएगा।
- सदानंद दाते, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विशेष कार्य बल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed