फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangstar rathi girlfriend opened all secrets of their affair 

सामने आयी इस कुख्यात गैंगस्टर की प्रेम कहानी, खुले ऐसे राज कि आपको भी नही होगा यकीन

Thu, 01 Jun 2017 08:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Thu, 01 Jun 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
gangstar rathi girlfriend opened all secrets of their affair 

जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर कैसे अपनी प्रेम कहानी को आगे बढ़ा रहा है जब ये राज खुला तो पुल‌िस के पैरों तले जमीन ख‌िसक गई। प्रेम‌िका की एक गलती ने दोनों की प्रेम कहानी के सारे राज खोल द‌िए। प्रेम‌िका की बातें सुनकर पुल‌िस भी दंग रह गई।

विज्ञापन


कुख्यात गैंगस्टर सुनील राठी का हरिद्वार जेल में भी सिक्का चल रहा है। इसकी बानगी तब देखने को मिली जब सहारनपुर की एक महिला से राठी ने एक घंटे तक बंद कमरे में गुफ्तगू की।  
विज्ञापन


रुडकी जेल कैंपस में हुई गैंगवार के तौर पर राठी का नाम सामने आया था। राठी ने तब जेल से ही अपने गुर्गों को कुख्यात चीनू पंडित के जेल से बाहर कदम रखने की जानकारी दे दी थी और फिर खून की होली खेली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हरिद्वार जेल में भी राठी के हौसले बुलंद है। मामला एक मई का है। गैंगस्टर पर निगाह गढ़ाए बैठी पुलिस को जब पता चला कि सहारनपुर के मोहल्ला छिपियान की एक महिला राठी से मिलने पहुंची है और उसने मुलाकात की पर्ची विपिन जैन के नाम से बनवाई है तो सीआईयू और सिडकुल पुलिस ने जेल के बाहर जाल बिछाया।

Trending Videos

इस तरह खुला राज

gangstar rathi girlfriend opened all secrets of their affair 

महिला जब बाहर निकली तब उसे पूछताछ के लिए सीआईयू कार्यालय लाया गया। जब महिला ने जुबां खोली तो पुलिस दंग रह गई। महिला ने कबूला कि वह एक घंटे तक सुनील राठी के साथ रही।

उसकी मुलाकात वर्ष 2013 में राठी से देहरादून जेल में हुई थी। तब वह पासपोर्ट अधिनियम के मामले में गिरफ्तार हुई थी। तब से राठी से उसकी दोस्ती है और 29 अप्रैल को उसके घर आए युवक ने राठी का संदेश दिया था कि वह उससे मिलने आ जाए।

महिला ने कबूला कि राठी से अक्सर उसकी व्हाट्सअप से भी बात होती है। बकायदा नंबर तक उसने सीआईयू को उपलब्ध कराया। हालांकि, एक घंटे तक बंद कमरे में सामान्य बातचीत होना बताया।

सीआईयू ने जब एसएसपी कृष्णकुमार वीके को इस बारे में जानकारी दी तो वे भी हैरान रह गए। एसएसपी ने इसके लिए जेल अधीक्षक को सीधे- सीधे जिम्मेदार ठहराते हुए आईजी जेल को रिपोर्ट भेजी है।

महिला अकेले ही नहीं आई थी। उसका पति भी उसके साथ ही था। हालांकि जेल के अंदर महिला अकेले ही गई थी। पेशे से हौजरी व्यापारी पति से भी सीआईयू ने बातचीत की थी। उसने भी पत्नी की राठी से दोस्ती होने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed