फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with woman in rudrapur

लिफ्ट देने के बहाने पति ने करवाया पत्नी का गैंगरेप

Tue, 05 Aug 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर/पंतनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, रुद्रपुर/पंतनगर Updated Tue, 05 Aug 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
gangrape with woman in rudrapur

उत्तराखंड में रुद्रपुर के दिनेशपुर रोड पर महिला से सामूहिक दुराचार का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


इस मामले में पंतनगर पुलिस ने दुराचार के आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने तहरीर में कहा है कि उसका उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी पति के साथ विवाद चल रहा है। जिसके चलते वह पति से अलग मायके में रहती है।

पति संग उसके दोस्‍त भी कार में बैठे

gangrape with woman in rudrapur

रविवार को वह पंतनगर निवासी भाई के घर आ रही थी। इसी बीच रुद्रपुर में उसे पति का दोस्त मुजफ्फरनगर निवासी तौफीक आलम मिला।

उसने पंतनगर छोड़ने की बात कहते हुए कार में लिफ्ट दी। महिला का आरोप है कि सिडकुल क्षेत्र में तौफीक ने कार रोक दी।

इसी बीच उसका पति रामपुर निवासी इशरत अली, फरहत अली, तौफीक अहमद और मुरादाबाद के पाखवाड़ा निवासी माजिद अली भी कार में बैठ गए। उनके बैठने के बाद तौफीक ने कार दिनेशपुर की ओर मोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांचों ने दुराचार किया और फरार हो गए

gangrape with woman in rudrapur

उसने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि दिनेशपुर रोड पर कार रोककर पांचों ने उसके साथ दुराचार किया और फरार हो गए।

उसने पुलिस से पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पंतनगर थानाध्यक्ष बीएल वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed