{"_id":"5936864f4f1c1b841c9c87af","slug":"gangrape-with-minor-girl-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग में बहन के साथ घूमने गई किशोरी से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाग में बहन के साथ घूमने गई किशोरी से गैंगरेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 06 Jun 2017 04:09 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में चचेरी बहन के साथ गई एक किशोरी को दो युवकों ने पकड़ लिया। चचेरी बहन तो जैसे-तैसे भाग आई, लेकिन किशोरी के साथ दोनों युवकों ने गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद दोनों युवक किशोरी को वहीं छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की स्थित एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी अपनी चचेरी बहन के साथ शनिवार को बाग में गई थी। वहां पर दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया। एक किशोरी तो भागकर गांव आ गई, जबकि दूसरी किशोरी को उन्होंने पकड़ लिया और उसे एक टीन शेड के कमरे में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक मौके फरार हो गए। गांव भागकर आई चचेरी बहन ने पूरी जानकारी परिजनों को दी। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां किशोरी बदहवास हालत में पड़ी थी। परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराया।
किशोरी के पिता की तहरीर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवकों में भूरा और इमरान है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि धारा-376 और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।