फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape with disabled girl in haridwar

विकलांग युवती को पत्नी बताकर करवाया गैंगरेप

Mon, 25 Aug 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 25 Aug 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
gangrape with disabled girl in haridwar

हरिद्वार से बहला फुसला कर अगवा की गई विकलांग युवती को शादी का झांसा देकर ढाई महीने तक गैंग रेप किया जाता रहा। शनिवार को युवती ने किसी तरह परिवारीजनों को खुद के आगरा में होने जानकारी दी। जब तक परिवारीजन आगरा पहुंचते युवक उसे फीरोजाबाद लेकर आ गए।

विज्ञापन


पकड़े जाने के डर से उसे फीरोजाबाद स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। स्टेशन से युवती ने परिवारीजनों को फोन किया तो वह भी पहुंच गए। उन्होंने आरपीएफ को घटना से अवगत कराया है। हरिद्वार के भगवानपुरा क्षेत्र की रहने वाली 20 वर्षीय युवती को गांव के ही सिकंदर सैनी, नरेंद्र, अनिल और अमरजीत 12 जून को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन


युवती के गायब होने पर उसकी मां ने थाना भगवानपुरा में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और युवती को बरामद करने के लिए प्रयास करने लगी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। उधर आरोपी युवती को अलग-अलग शहरों में किराये पर मकान लेकर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी पत्नी बताकर किराये पर लेता था मकान

gangrape with disabled girl in haridwar

किराये का मकान लेते समय सिंकदर सैनी युवती को अपनी पत्नी बताता था। सभी युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। कई बार उसकी पिटाई भी की गई। शनिवार को किसी तरह युवती ने फोन से परिवारीजनों को खुद के आगरा में होने की जानकारी दी।

रविवार को परिवारीजन आगरा पहुंचे तब तक युवक उसे फीरोजाबाद लेकर पहुंच गए। वहां पकड़े जाने के डर से वह उसे फीरोजाबाद स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने परिवारीजनों को स्टेशन पर होने की जानकारी दी। रविवार शाम करीब सात बजे परिवारीजन स्टेशन पर पहुंचे तो उन्हें वह वहां मिल गई।

वह युवती को लेकर थाना आरपीएफ पहुंचे और प्रभारी आरपीएफ राजीव वर्मा को घटनाक्रम से अवगत कराया। आरपीएफ प्रभारी का कहना है युवती को बरामद करने की सूचना हरिद्वार पुलिस को दी गई है। पुलिस के आने पर युवती उनके सुपुर्द कर दी जाएगी। सच क्या है यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed