फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   gangrape in dehradun

परिचितों ने किया था गैंगरेप, 3 आरोपी दोषी करार

Sat, 07 Jun 2014 10:17 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 07 Jun 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
gangrape in dehradun

गैंग रेप के एक मामले में अदालत ने तीन आरोपियों को दोषी करार दिया है। तीनों की सजा पर 11 जून को फैसला होगा। मामले में एक अन्य आरोपी अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के अनुसार घरों में काम करने वाली एक महिला 19 मार्च 2011 की रात घर लौट रही थी। चकराता रोड पर उसे परिचित सुरेंद्र शर्मा मिला।

सुरेंद्र गांधी रोड स्थित होटल परमार में काम करता था। महिला के पति ने कुछ समय पूर्व उसे छोड़ दिया था और वह इसी होटल में काम करता था।

पीड़िता ने खुद बुलाया एंबुलेंस

gangrape in dehradun

महिला झांसे में आकर सुरेंद्र के साथ चली गई। आरोप था कि होटल में सुरेंद्र, उसके साथी त्रिलोक, सोबन सिंह और बिहारी ने महिला से दुराचार किया।

अधिवक्ता अशोक उभान ने बताया कि घटना की रात होलिका दहन था और सभी आरोपी नशे में धुत थे। देर रात उनके सोने के बाद पीड़िता ने सुरेंद्र के मोबाइल से 108 को फोन किया था। इसके बाद 108 एंबुलेंस ने उसे घर पहुंचाया था।

अगली सुबह पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सुरेंद्र, त्रिलोक और सोबन सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। बिहारी अब तक फरार है। अदालत ने साक्ष्यों और तर्कों के आधार पर आरोपियों को दोषी माना। उन्हें 11 जून को सजा सुनाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed